मीरा रोड में संबंध बनाने से इनकार पर नौकरानी की बेरहमी से हत्या, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Mumbai Crime News: मीरा रोड में एक घरेलू कामगार महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे के भीतर विशाखापत्तनम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला पर लंबे समय से दबाव बना रहा था।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mira Road Maid Murder Accused Arrest: शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव डालने और मना करने पर गुस्से में एक सनकी युवक ने घरेलू कामगार महिला की निर्मम हत्या कर दी थी।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद फरार आरोपी को मीरा-भाईंदर क्राइम ब्रांच ने विशाखापत्तनम से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार काशीमीरा निवासी सुमन कांबले 4 वर्षों से मीरा रोड के सिल्वर पार्क स्थित चंद्रेश आर्केड में गौरव मेश्राम के घर घरेलू कामगार के रूप में काम कर रही थीं। इसी दौरान गौरव का छोटा भाई आशीष मेश्राम भी वहां रहने आया।
आरोपी आशीष लंबे समय से सुमन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, लेकिन सुमन लगातार इसका विरोध करती रही। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में बेटे ने आशीष की पिटाई भी की थी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज कांड, शादी के एक महीने बाद पति को लगाया चूना, लाखों के जेवर लेकर फरार
फेमस यूट्यूबर मसूद चांदी की हत्या से दहला हैदराबाद, साले ने ही दोस्तों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
नागपुर: दहेगांव हाईवे पर SBI का ATM क्षतिग्रस्त, गैस कटर से कैश उड़ाने की कोशिश नाकाम; सुरक्षा पर उठे सवाल
MRI मशीन बंद होने से मरीज परेशान, BMC स्वास्थ्य समिति ने KEM प्रशासन को दिए सख्त निर्देश
48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद सुमन ने काम छोड़ दिया था। वहीं, विवाद बढ़ने पर गौरव मेश्राम ने अपने भाई आशीष को घर से निकाल दिया। कुछ समय बाद, गौरव के भरोसा दिलाने पर कि आशीष अब वहां नहीं रहता। सुमन ने दोबारा काम शुरू कर दिया, लेकिन आशीष के मन में बदले की आग सुलग रही थी।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में दो पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के अपहरण और डॉलर लूट का आरोप
बुधवार रात उसने सुमन की गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही सुमन काम के लिए घर पहुंची। आशीष उसके पीछे घर में घुस गया और धारदार हथियार से पेट, सीने और गर्दन पर ताबड़तोड वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
