नागपुर: दहेगांव हाईवे पर SBI का ATM क्षतिग्रस्त, गैस कटर से कैश उड़ाने की कोशिश नाकाम; सुरक्षा पर उठे सवाल
Nagpur SBI ATM Theft Attempt: खापरखेड़ा के मिलन चौक स्थित एसबीआई एटीएम को गैस कटर से काटकर नकदी चोरी की कोशिश की गई। नोट जल गए और आरोपी वारदात में नाकाम रहे।
- Written By: अंकिता पटेल
एसबीआई एटीएम, चोरी का प्रयास, गैस कटर, खापरखेड़ा, पुलिस जांच,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Khaparkheda Nagpur Crime: नागपुर जिले के दहेगांव-खापरखेड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मिलन चौक स्थित एसबीआई के एटीएम को अज्ञात चोरों ने शुक्रवार को तड़के गैस कटर से काटकर तोड़ने की कोशिश की। काटते समय नोट जल गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि इसी एटीएम पर चोरी की यह दूसरी कोशिश है, जिससे बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
गैस कटर से एटीएम तोड़ने की कोशिश, नकदी सुरक्षित रही
मिलन चौक में रूपेश सावरकर के घर के पास एसबीआई का एटीएम है। शुक्रवार तड़के कुछ अज्ञात आरोपी एटीएम में घुस गए। उन्होंने अपने साथ लाए गैस कटर से एटीएम मशीन को काटकर अंदर रखी नकदी चुराने की कोशिश की। हालांकि, वे मशीन को पूरी तरह तोड़ नहीं सके और चोरी में असफल रहे। सुबह लोगों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त हालत में देखा। घटना की जानकारी खापरखेड़ा पुलिस को दी गई।
एटीएम में चोरी की कोशिश नाकाम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हरीश रुमकर के अनुसार एटीएम की नकदी सुरक्षित है और कोई पैसा चोरी नहीं हुआ, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
मुक्तिपथ समिति का बड़ा फैसला, गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा
किसान कर्जमाफी घोटाला! 2 लाख की ऋणमाफी के नाम पर माफ हुए 95 हजार, किसानों में नाराजगी
Gondia News: सौंदड़ ग्राम पंचायत जांच में देरी, जिला परिषद के 7 दिन के आदेश पर 50 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
Amravati News: समय पर सूचना नहीं देने पर अधिकारी पर कार्रवाई, राज्य सूचना आयुक्त ने लगाया दंड
यह भी पढ़ें:-नागपुर में ‘मिशन मुक्ति’ की कामयाबी: भिक्षावृत्ति के दलदल से मुक्त कराए गए 52 और लोग, अब तक 745 को नया जीवन
संदिग्ध चोरों की तलाश जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले 20 सितंबर 2025 को भी इसी एटीएम में चोरी की नाकाम कोशिश हुई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई बैंकों और कंपनियों के एटीएम हैं, लेकिन रात के समय सुरक्षा गार्ड और अलार्म सिस्टम सक्रिय नहीं रहते। इससे बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
