महाराष्ट्र में लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज कांड, शादी के एक महीने बाद पति को लगाया चूना, लाखों के जेवर लेकर फरार
Dharashiv Looteri Dulhan Case: धाराशिव में एक सरकारी कर्मचारी की शिकायत पर दर्ज, शादी के एक महिने में ठगी के मामले में मिले सबूतों ने जांच को नई दिशा दे दी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
- Written By: अनन्या तिवारी
लुटेरी दुल्हन प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्सः AI)
Dharashiv Looteri Dulhan: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के सिर्फ एक महीने के भीतर एक नवविवाहिता अपने कथित साथियों के साथ पति के घर से लाखों रुपये के जेवर और कैश लेकर फरार हो गई। पीड़ित एक सरकारी कर्मचारी है, जिसने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ हो सकता है।
जानकारी के अनुसार, नांदेड़ जिले के रहने वाले 28 वर्षीय शिवराज वर्तमान में धाराशव में सरकारी आवास में रहते हैं। उनका विवाह 13 मई को तेलंगाना के बोधन की रहने वाली शुभांगी उर्फ साक्षी मच्छिंद्रनाथ वारले से हुआ था। शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी के व्यवहार को लेकर उन्हें संदेह होने लगा। उन्होंने इस बारे में विवाह कराने वाले मध्यस्थों और पत्नी के रिश्तेदारों को भी जानकारी दी थी।
समझौते के बहाने लाए घर, गायब किए लाखों के जेवर
11 जून को पत्नी के कुछ रिश्तेदार शिवराज के घर पहुंचे। उन्होंने दंपती के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने का भरोसा दिलाया और कहा कि वे शुभांगी को समझाकर वापस भेज देंगे। इसके बाद वे उसे अपने साथ लेकर चले गए। शिवराज को लगा कि मामला सुलझ जाएगा, लेकिन आगे जो हुआ उसने उन्हें हैरान कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
फसल बीमा से वंचित यवतमाल के किसानों ने उठाए सवाल, पारदर्शी जांच की मांग
टेकड़ीवाड़ी कांड: नागपुर में गैंग का आतंक, फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Konkan Railway पर कम होगी ट्रेनों की स्पीड, मानसून में स्पेशल टाइम टेबल
वर्धा में 12 साल बाद नए टैक्स असेसमेंट पर सुनवाई का रास्ता साफ, 7 हजार से अधिक अपीलधारकों की 23 जून से सुनवाई
कुछ देर बाद जब शिवराज ने घर की अलमारी देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर से करीब 17 तोला सोने के आभूषण और ₹1.7 लाख कैश गायब था। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 27.54 लाख रुपये बताई गई है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
मोबाइल फोन ने खोली ठगी की परतें
इस पूरे मामले का सबसे दिलचस्प पहलू तब सामने आया, जब आरोपियों में से कोई व्यक्ति घर में एक मोबाइल फोन भूल गया। शिवराज ने जब उस फोन की जांच की तो उसमें नवविवाहिता की अन्य युवकों के साथ शादी की तस्वीरें और विवाह से जुड़े कई चैट मिले। इन जानकारियों ने कथित ठगी के पूरे नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने सिर्फ चोरी ही नहीं की, बल्कि बाद में उनकी सरकारी नौकरी और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। कथित तौर पर उनसे 50 लाख रुपये की मांग की गई और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इससे मामला केवल चोरी तक सीमित न रहकर जबरन वसूली और धमकी तक पहुंच गया।
यह भी पढ़े : बदलापुर डबल डेथ केस में 3 साल के बच्चे के बयान से नया मोड़, मां और कैब ड्राइवर की मौत पर गहराया सस्पेंस
कुल नौ लोगों पर मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच
शिवराज की शिकायत के आधार पर आनंदनगर पुलिस स्टेशन में पत्नी समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी, जबरन वसूली और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसके संभावित अंतरराज्यीय गिरोह की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
