MRI मशीन बंद होने से मरीज परेशान, BMC स्वास्थ्य समिति ने KEM प्रशासन को दिए सख्त निर्देश
KEM Hospital MRI Service Restoration: केईएम अस्पताल में कई दिनों से बंद पड़ी एमआरआई मशीनों के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जल्द सेवा बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
केईएम अस्पताल (सौ. सोशल मीडिया )
KEM Hospital MRI Service Restoration News: बीएमसी की स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष हरीश भांदिगें ने शुक्रवार को परेल स्थित केईएम अस्पताल का दौरा कर मरीजों को हो रही विभिन्न समस्याओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में पिछले कई दिनों से बंद पड़ी एमआरआई मशीनों की स्थिति की समीक्षा की और अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द सेवा बहाल करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान भांदिरों ने केईएम अस्पताल के डीन डॉ हरीश पाठक तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मरीजों और उनके परिजनों से प्राप्त शिकायतों पर चर्चा की। हाल के दिनों में एमआरआई मशीनों के बंद रहने के कारण बड़ी संख्या में मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा था, जिससे उपचार प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में अंतर-जिला मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, अनाथ नाबालिग का 2 लाख में हुआ ऑनलाइन सौदा, 10 गिरफ्तार
नागपुर में स्कूल खुलने से पहले अभिभावकों को झटका; यूनिफॉर्म के दामों में 10% की बढ़ोतरी से बिगड़ा बजट
घाटकोपर ‘सफेद पट्टी’ विवाद में नया मोड़! इन्फ्लुएंसर प्रसाद वेदपाठक पर दर्ज होगी FIR, BJP नेता ने खोला मोर्चा
9 साल बाद भी अधूरी सूर्या जलापूर्ति योजना, अब अगस्त 2026 तक जलाशय तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि एमआरआई मशीनों के रखरखाव और मरम्मत करने वाली कंपनी का व्यापक रखरखाव अनुबंध (सीएमसी) समाप्त हो जाने के कारण तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई। आवश्यक स्पेयर पार्ट्स जर्मनी से मंगवाए गए हैं और मशीनों की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है।
एमआरआई सेवा दोबारा शुरू होने की उम्मीद
प्रशासन के अनुसार आगामी सोमवार से एमआरआई सेवा दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष ने अस्पताल के अन्य लंबित मामलों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि लंबित फाइलों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए वे स्वयं निगरानी करेंगे, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।
ये भी पढ़ें :- 28 हजार परिवारों को मिलेगा नया आशियाना, रिलायंस ने जीती मुंबई की मेगा SRA परियोजना
सुविधाओं का उपलब्ध न होना चिंताजनक
- हरीश भांदिगें ने कहा कि मनपा के अस्पतालों पर बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद नागरिक निर्भर रहते हैं। ऐसे में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं का उपलब्ध न होना चिंताजनक है।
- उन्होंने अधिकारियों से नागरिकों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
भोंदिरों ने अंगदान जैसे सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण विषय का कथित रूप से मजाक उड़ाने वाले कुछ विद्यार्थियों के मामले पर भी चिंता व्यक्त की। - उन्होंने कहा कि समाज मेंअंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ऐसे में मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों द्वारा इस प्रकार का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।
- उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने मुंबई की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।
