स्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
Mira Road Spa Raid: मीरा-भायंदर के बेवर्ली पार्क में स्कूल के सामने स्थित ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़। 5 युवतियां रेस्क्यू, 2 अरेस्ट। पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
- Written By: अनिल सिंह
मीरा-भायंदर में एएनके लग्जरी सैलून एंड स्पा पर छापा (फोटो क्रेडिट-X)
ANK Luxury Salon and Spa Raid Mira Road: मीरा-भायंदर (MBVV) पुलिस की टीम ने मीरा रोड क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा की आड़ में चलाए जा रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बेवर्ली पार्क इलाके में स्थित ‘ए.एन.के. (ANK) लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर औचक छापेमारी कर पांच पीड़ित युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है।
इस अवैध धंधे को संचालित करने के आरोप में पुलिस ने दो प्रबंधकों (ऑपरेटर्स) को मौके से गिरफ्तार किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह स्पा शहर के एक बेहद प्रतिष्ठित स्कूल के ठीक सामने स्थित है, जिससे शैक्षणिक संस्थानों के आसपास की सुरक्षा और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्कूल के सामने चल रहा था अवैध कारोबार
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मीरा रोड के बेवर्ली पार्क स्थित ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ में ग्राहकों को मसाज की आड़ में देह व्यापार की सेवाएं दी जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के बाद मीरा रोड पुलिस स्टेशन और एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTC) ने संयुक्त रूप से फर्जी ग्राहक भेजकर जाल बिछाया।
सम्बंधित ख़बरें
3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
चंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
20 दिन बाद मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह बहाल, कर्जत-लोनावला घाट की तीसरी लाइन शुरू, यात्रियों को राहत
30 गांवों में श्मशान भूमि की सुविधा नहीं: मारेगांव में सालों से उठ रही मांग को प्रशासन ने किया नजरअंदाज
जैसे ही स्पा के अंदर अवैध गतिविधि होने का इशारा मिला, पुलिस टीम ने तुरंत परिसर में छापेमारी कर दी। मौके से 5 युवतियों को देह व्यापार के चंगुल से मुक्त कराया गया, जिन्हें पुनर्वास केंद्र भेजा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- डेवलपमेंट के नाम पर 8000 पेड़ों की बलि! धारावी प्रोजेक्ट के लिए पेड़ काटने का प्रस्ताव अथॉरिटी को सौंपा
लाइसेंस और दस्तावेजों की जांच शुरू
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मीरा रोड पुलिस ने स्पा के व्यावसायिक लाइसेंस, रेंट एग्रीमेंट और अन्य कानूनी दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि स्कूल परिसर के इतने करीब यह अवैध धंधा कब से चल रहा था और क्या इसमें स्पा का मकान मालिक या अन्य बड़े वित्तीय साझेदार भी शामिल हैं।
स्थानीय निवासियों और अभिभावकों में आक्रोश
स्कूल के ठीक सामने देह व्यापार रैकेट का खुलासा होने के बाद स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों के अभिभावकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रिहायशी और शैक्षणिक क्षेत्रों के पास चल रहे सभी स्पा केंद्रों की सख्त जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों के लाइसेंस तुरंत निरस्त कर उन्हें सील किया जाए।
