Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मीरा-भाईंदर मनपा चुनाव: 2017 की वार्ड योजना पर अंतिम मुहर, अब नजरें आरक्षण लॉटरी पर

Mumbai News: मीरा-भाईंदर मनपा चुनाव 2017 की वार्ड योजना के अनुसार होंगे। सभी आपत्तियां खारिज की गई हैं और अब उम्मीदवारों की नजरें आरक्षण लॉटरी पर टिकी हैं।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 14, 2025 | 09:44 AM

मीरा-भाईंदर मनपा (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mira-Bhayander Municipal Elections: आगामी मीरा-भाईंदर मनपा चुनाव की दिशा अब स्पष्ट हो गई है। राज्य चुनाव आयोग ने अंतिम वार्ड संरचना योजना घोषित करते हुए स्पष्ट कर दिया कि इस वर्ष के चुनाव 2017 की वार्ड योजना के अनुसार ही होंगे। आयोग ने नागरिकों और राजनीतिक दलों द्वारा दर्ज की गई सभी 51 आपत्तियाँ खारिज कर दी हैं, जिससे अब सभी राजनीतिक पार्टियों और इच्छुक उम्मीदवारों की निगाहें आरक्षण लॉटरी पर टिकी हैं।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी महानगरपालिकाओं को नई वार्ड संरचना तैयार करने के आदेश दिए गए थे। मीरा-भाईंदर मनपा ने अगस्त के पहले सप्ताह में यह योजना तैयार कर राज्य सरकार को सौंपी थी, जिसे सितंबर में प्रकाशित किया गया। यह वार्ड संरचना 2011 की जनगणना पर आधारित है और इसे 2017 के चुनावों की तर्ज पर ही तैयार किया गया है।

आगामी चुनाव के लिए कुल 24 वार्ड होंगे। इनमें 23 वार्ड 4 सदस्यीय और 1 वार्ड 3 सदस्यीय रहेगा। कुल 95 सीटें बरकरार रहेंगी। नागरिकों ने सीमांकन बदलने और पार्षदों की संख्या बढ़ाने जैसी मांगों के साथ 51 आपत्तियाँ दर्ज की थीं। आयोग ने सभी आपत्तियों को खारिज कर पुरानी संरचना को मान्यता दी।

इसे भी पढ़ें- मीरा-भाईंदर मनपा बनी भ्रष्ट अधिकारियों की ढाल! 1500 दिन तक फाइलें दबाईं! अब दी केवल लिखित चेतावनी

मीरा-भाईंदर कांग्रेस ने प्रकाशित वार्ड संरचना पर कई आपत्तियाँ दर्ज की थीं। उनकी मांग थी कि हाल के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मतदान आंकड़ों को ध्यान में रखकर वार्ड सीमाएँ तय की जाएँ। हालांकि आयोग ने इन आपत्तियों को दरकिनार कर दिया, जिससे अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस आगे क्या रुख अपनाती है।

अंतिम वार्ड संरचना जारी होने के बाद ध्यान अब आरक्षण लॉटरी पर केंद्रित है। संभावना है कि लॉटरी शीघ्र ही आयोजित की जाएगी। पिछले चुनावों की तरह, इस बार भी महिलाओं के लिए लगभग 50% सीटें आरक्षित होंगी, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए करीब 26 सीटें, अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए भी सीटें निश्चित होंगी।

राजनीतिक दलों ने अब उम्मीदवार चयन की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) अपने संगठनात्मक नेटवर्क पर भरोसा कर रही हैं, जबकि कांग्रेस और मनसे स्थानीय मुद्दों को लेकर मतदाताओं तक पहुंच बनाने में जुटी हैं। आरक्षण लॉटरी के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी कि कौन-से वार्ड में समीकरण बदलेंगे।

मीरा-भाईंदर में मराठी मतदाता आधार पहले जितना प्रभावी नहीं रहा, जबकि राजस्थानी, गुजराती और उत्तर भारतीय समुदायों की संख्या और संगठित शक्ति में वृद्धि हुई है। इससे चुनावी रणनीति और गठबंधन पर भी असर पड़ सकता है।

Mira bhayander municipal corporation elections 2017 ward plan finalised

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2025 | 09:44 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

Diwali 2025: संभाजीनगर में शुरू हुए पटाखा बाजार, 6 जगहों पर लगे 212 स्टॉल

2

मेट्रो से सिटी बस तक, नागपुर के शहरी परिवहन का रोडमैप तैयार, सरकार को भेजा प्रस्ताव

3

नदियों को खतरा? नीति और जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट पर सवाल, हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ में याचिका दायर

4

इंदापुर चुनाव 2025: अजित पवार और शरद पवार गुटों के बीच सीधी भिड़ंत, BJP बनी निर्णायक ताकत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.