नसरापुर दुष्कर्म-हत्या मामला अंतिम चरण में, एक महीने के भीतर आ सकता है फैसला
Nasarapur Child Assualt Murder Case: पुणे के नसरापुर में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले की सुनवाई अंतिम चरण में पहुंच गई है। 53 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे-नसरापुर कांड (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Nasarapur Child Assualt Murder Case News: पुणे जिले के नसरापुर में साढ़े 3 साल की मासूम बच्ची पर हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले की सुनवाई अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस मुकदमे की कार्यवाही अत्यंत तेज गति से और रोजाना चलाई जा रही है। अब तक कुल 53 महत्वपूर्ण गवाहों के बयान अदालत में दर्ज हो चुके हैं।
आने वाले एक महीने के अंदर इस मामले का अंतिम फैसला आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। विशेष सरकारी वकील अजय मिसर ने विश्वास जताया है कि यह मुकदमा महाराष्ट्र के न्यायिक इतिहास में सबसे तेज गति से चले मुकदमों में से एक साबित होगा। 1 मई को हई इस घटना के बाद पुणे ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच पूरी की और जिला अदालत में 1100 पृष्ठों का विस्तृत चार्जशीट दाखिल किया।
1100 पृष्ठों का चार्जशीट और मजबूत सबूत
- अब तक की सुनवाई में सरकारी पक्ष ने आरोपी को फांसी तक पहुंचाने के लिए अनेक मजबूत तकनीकी और वैज्ञानिक सबूत अदालत के समक्ष पेश किए है।
- आरोपी के खिलाफ अपराध सिद्ध करने के लिए डीएनए रिपोर्ट समेत महत्वपूर्ण वैज्ञानिक रिपोर्ट रिकॉर्ड पर ली गई है। एक महत्वपूर्ण बाल गवाह का बयान भी अदालत ने अत्यंत सावधानी से दर्ज किया है।
- तकनीकी, डिजिटल और मेडिकल सबूतों से संबंधित आधुनिक ‘ई-साक्ष’ प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
ये भी पढ़ें :- कर्जमाफी पर शरद गुट का सरकार पर दबाव, शशिकांत शिंदे बोले- शर्तें हटाकर दें 2 लाख तक की राहत
सम्बंधित ख़बरें
संजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
केस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
टपकती छतें, दरकी दीवारें… वर्धा में 153 जिप स्कूलों की इमारतें जर्जर, हजारों छात्रों की सुरक्षा खतरे में
गणेश नाईक की एकनाथ शिंदे को सीधी चेतावनी! नवी मुंबई में क्लस्टर योजना पर छिड़ी जंग, महायुति में ऑल इज नॉट वेल?
राज्य का सबसे तेज मुकदमा बनेगा
नसरापुर मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत रोजाना सुनवाई कर रही है। तकनीकी, वैज्ञानिक और प्रत्यक्षदर्शी सबूत बहुत मजबूती से रिकॉर्ड पर आए हैं। बचे हुए दो गवाहों की परीक्षा सोमवार को पूरी हो जाएगी, जिस गति से कार्यवाही चल रही है, उसे देखते हुए एक महीने के अंदर पीड़िता को न्याय मिल जाएगा और यह राज्य के इतिहास में सबसे तेज गति से चला मुकदमा साबित होगा।
– एड अजय मिसर, विशेष सरकारी वकील
