मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में कनेक्टिविटी बनी बड़ी चुनौती! बस, पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग
Mira Bhayander Metro: मीरा-भाईंदर में मेट्रो सेवा शुरू होने के बावजूद स्टेशनों तक पहुंचने के लिए बस कनेक्टिविटी, पार्किंग और व्यवस्थित रिक्शा स्टैंड की कमी से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Mira Bhayander Metro Parking Problem (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira Bhayander Metro Connectivity Issue: शहर में मेट्रो सेवा शुरू होने से नागरिकों को आधुनिक और तेज़ यात्रा का विकल्प तो मिला है, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचना ही अब सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। बस कनेक्टिविटी, पार्किंग सुविधाओं और अव्यवस्थित रिक्शा स्टैंड की कमी के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इसी मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए म उपमहापौर ध्रुव किशोर मंसाराम पाटील ने आयुक्त राधाविनोद शर्मा को पत्र लिखकर तत्काल समाधान की मांग की है। उपमहापौर पाटील ने कहा है कि मेट्रो स्टेशनोकी उपयोगिता तब तक अधूरी है, जब तक अंतिम मील कनेक्टिविटी मजबूत नहीं की जाती।
फीडर बस सेवा की सख्त जरूरत
पाटील ने सुझाव दिया गया है कि मेट्रो स्टेशनों को शहर के आंतरिक इलाकों से जोड़ने के लिए फीडर बस सेवाएं शुरू की जाएं। पेनकरपाड़ा गांव, काशीगांव और आसपास की हाउसिंग सोसाइटियों से सीधे मेट्रो स्टेशन तक बस सुविधा मिलने से यात्रियों की रिक्शा पर निर्भरता कम होगी और सफर ज्यादा सुगम बनेगा।
सम्बंधित ख़बरें
डिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
दहिसर-काशीगांव मेट्रो को एक महीने में 10 लाख यात्री, स्टेशन के बाहर बढ़ा ट्रैफिक जाम
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
Mumbai Metro 3 की एक्वा लाइन पर तकनीकी खराबी, पीक आवर्स में एक घंटे ठप रही सेवा
पार्किंग की कमी से सड़कें बन रहीं स्टैंड
मेट्रो का उपयोग करने वाले कई लोग अपने दोपहिया वाहनों से स्टेशन तक पहुंचते हैं, लेकिन स्टेशन परिसर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही है। ,उन्होंने मांग की है कि मेट्रो स्टेशनों के नीचे या आसपास “पे एंड पार्क” सुविधा शुरू की जाए।
ये भी पढ़े: गांव वालों से पिट चुका है अशोक खरात, 46 साल पहले भी महिला रिश्तेदार के साथ किया था घिनौना काम
अव्यवस्थित रिक्शा स्टैंड से बढ़ रही परेशानी
स्टेशनों के बाहर अनधिकृत रूप से खड़े रिक्शा यात्रियों के लिए रास्ता बाधित करते हैं। इससे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है और यातायात भी प्रभावित होता है। अधिकृत रिक्शा स्टैंड और कतारबद्ध व्यवस्था लागू करने से इस समस्या का समाधान संभव है।
सुविधाएं बढ़ेंगी तो बढ़ेगा मेट्रो का उपयोग
पाटील ने कहा है कि यदि इन मूलभूत सुविधाओं को जल्द लागू किया जाता है, तो मेट्रो यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा अनुभव मिलेगा।उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस विषय पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि मीरा- भाईंदर के नागरिकों को मेट्रो सेवा का पूरा लाभ मिल सके।
