Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मीरा-भाईंदर: दहिसर टोल नाका होगा शिफ्ट, दिवाली पर नागरिकों को मिलेगी राहत

Mumbai News: मीरा-भाईंदर के दहिसर टोल नाका को नर्सरी में शिफ्ट किया जाएगा। दिवाली पर नागरिकों को ट्रैफिक राहत और टोल-मुक्त यात्रा का लाभ मिलेगा।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 12, 2025 | 11:06 AM

मंत्री प्रताप सरनाईक (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dahisar Toll Naka: मीरा-भाईंदर क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब जल्द पूरी होने वाली है। दहिसर टोल नाका, जो प्रतिदिन लाखों यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनता रहा है, अब वसोंवा ब्रिज के सामने नर्सरी क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद गुरुवार को महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और धाराशिव जिले के पालक मंत्री प्रताप इंदिराबाई बाबूराव सरनाईक ने दहिसर टोल नाका और नर्सरी क्षेत्र का निरीक्षण दौरा किया।

राज्य सरकार ने यह कदम उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के बाद उठाया। निर्णय के अनुसार, आगामी दिवाली से पहले टोल नाका का स्थानांतरण कर दिया जाएगा। इससे दहिसर टोल नाका पर प्रतिदिन होने वाली भारी ट्रैफिक समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मंत्री सरनाईक ने कहा कि यह कदम नागरिकों के लिए टोल-मुक्त यात्रा का विशेष गिफ्ट होगा।

इसे भी पढ़ें- मीरा रोड को मिला तोहफा: 14 मंजिला, 377 बेड के साथ बनेगा हाई टेक सरकारी मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल

निरीक्षण दौरे में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रबंध निर्देशक सुहास चिटनीस, मीरा-भाईंदर महानगरपालिका आयुक्त, पुलिस आयुक्त और यातायात पुलिस उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

दहिसर टोल नाका के कारण प्रतिदिन सैकड़ों वाहनधारकों को समय, ईंधन और धैर्य की बर्बादी झेलनी पड़ती थी। सुबह और शाम के व्यस्त घंटों में लंबी कतारें लगने से न केवल नागरिकों का समय बर्बाद होता था, बल्कि पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ता था।

स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि लंबे समय से टोल नाका हटाने की मांग कर रहे थे। अब नर्सरी क्षेत्र में स्थानांतरण होने से मीरा-भाईंदर और मुंबई के बीच यात्रा सुगम होगी। इसके साथ ही ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान मिलने की संभावना है।

मंत्री सरनाईक ने कहा कि यह कदम क्षेत्रवासियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित राहत लेकर आएगा और आने वाले वर्षों में यात्रियों की सुविधा और समय की बचत सुनिश्चित करेगा।

Mira bhayander dahisar toll naka will be shifted citizens will get relief on diwali

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2025 | 11:06 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

चंद्रपुर में भ्रष्ट ग्रामसेवक के खिलाफ जांच की मांग, दातालावासी ने जिला परिषद CEO को को चेताया

2

मुंबई के मानखुर्द बाल गृह से 16 वर्षीय लड़का लापता, पुलिस ने अलर्ट जारी कर तलाश की शुरू

3

मुंबई को एक और हवाई मार्ग, नवी मुंबई एयरपोर्ट से बदलेगी शहर की दिशा, 40 मिनट में सफर होगा तय

4

हिंसक प्रदर्शन के बाद नेपाली प्रवासियों को सता रहा डर, नालासोपारा की कमला गौतम बोलीं- परिवार की…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.