Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के मानखुर्द बाल गृह से 16 वर्षीय लड़का लापता, पुलिस ने अलर्ट जारी कर तलाश की शुरू

Mumbai News: मुंबई के मानखुर्द बाल गृह से 16 वर्षीय लड़का लापता हो गया है। पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 12, 2025 | 10:54 AM

मुंबई पुलिस (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mankhurd Children Home in Mumbai: मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्थित एक बाल गृह से 16 साल के एक नाबालिग लड़के के लापता होने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में ट्रॉम्बे पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी बाल गृह के सुरक्षा गार्ड ने ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत में दी। गार्ड ने बताया कि वह दोपहर 4:00 बजे अपनी ड्यूटी पर आया था। उस समय उपस्थिति जांच में बाल गृह में 71 बच्चे मौजूद थे। इसके बाद बच्चों को नाश्ता दिया गया और उन्हें परिसर में खेलने की इजाजत दी गई। शाम 6:00 बजे दोबारा उपस्थिति जांच की गई, जिसमें सभी बच्चे मौजूद पाए गए। लेकिन, रात 9:30 बजे की अंतिम गिनती के दौरान एक 16 वर्षीय लड़के के गायब होने का पता चला।

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र के सभी बाल सुधार गृहों में कौशल्य विकास केंद्र शुरु किए जाएंगे: मंगलप्रभात लोढा

पुलिस के अनुसार, बाल गृह के कर्मचारियों ने तुरंत परिसर की तलाशी ली। लेकिन, बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया।

ट्रॉम्बे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आसपास के इलाकों में बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है और बाल गृह के कर्मचारियों व अन्य बच्चों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चा कब और कैसे लापता हुआ।

पुलिस ने यह भी बताया कि बच्चे के लापता होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इसके अलावा, यह संदेह भी जताया जा रहा है कि वह खुद परिसर से बाहर निकल गया हो या किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ गया हो। स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना पर चिंता जताई है और बाल गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

(News Source-आईएएनएस)

16 year old boy missing from mumbai mankhurd children home police begins search

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2025 | 10:54 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

BMC Election 2025: मतदाता सूची में डबल नामों पर मचा हंगामा, अब होगी जांच तेज

2

Congress की तैयारी तेज, उम्मीदवार चयन के लिए नई स्क्रूटनी कमेटी गठित

3

Maharashtra में फिटनेस टेस्ट शुल्क 10 गुना बढ़ा, पुरानी गाड़ियों पर बढ़ा बोझ

4

मुंबई कांग्रेस की पार्लियामेंट्री स्क्रूटनी कमेटी घोषित, निकाय चुनाव के लिए पार्टी तैयार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.