मीरा-भाईंदर भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, महिलाओं और प्रोफेशनल्स को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व

Mumbai News: भाजपा मीरा-भाईंदर की नई जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसमें महिलाओं और प्रोफेशनल्स को अहम स्थान मिला है। अध्यक्ष दिलीप जैन के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती देने का दावा किया गया है।
बीजेपी (pic credit; social media)
बीजेपी (pic credit; social media)
Published on: 
Updated on: 

Mira-Bhayander News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को जिला अध्यक्ष दिलीप जैन ने कार्यकारिणी का ऐलान किया। यह पूरी टीम प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक रविंद्र चव्हाण के मार्गदर्शन में गठित की गई है।

नई कार्यकारिणी में संतुलन साधने की कोशिश साफ दिख रही है। 30 प्रतिशत पद महिलाओं को देकर संगठन ने महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। साथ ही डॉक्टरों और वकीलों जैसे प्रोफेशनल वर्ग को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है। घोषित 10 सदस्यीय कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 4 सचिव, 8 सह सचिव और एक कोषाध्यक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इस टीम से संगठनात्मक कामकाज और चुनावी रणनीति दोनों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

घोषित पदाधिकारियों में अध्यक्ष दिलीप रूपचंद जैन के साथ उपाध्यक्ष पद पर संजय वसंत थरथरे, दयानंद सोनू शिर्के, रशीद मोहम्मद बिस्मिल अनवर, गजेन्द्र नरपतचंद भंडारी, शंकर अंकुश विरकर, लक्ष्मण बुधाजी कांदलगांवर, गीता गिरीश वासुदेव और हरिराम नारायण जांगिड़ शामिल हैं। सचिव और सह सचिव पदों पर भी स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि इस नई टीम से न केवल बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत होगी बल्कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा को फायदा मिलेगा। खासकर महिला पदाधिकारियों को ज्यादा प्रतिनिधित्व दिए जाने के कदम को लेकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन ने कहा कि पार्टी ने हमेशा संगठन विस्तार और सबको साथ लेकर चलने पर जोर दिया है। नई कार्यकारिणी उसी सोच का हिस्सा है। डॉक्टर और वकीलों को टीम में शामिल कर हमने प्रोफेशनल दृष्टिकोण को भी जगह दी है ताकि समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियां और योजनाएं बेहतर तरीके से पहुंच सकें। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मीरा-भाईंदर जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाके में भाजपा की यह नई टीम आने वाले समय में पार्टी की जमीनी पकड़ को और मजबूत करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com