नेपाल में Gen-Z की आग के पीछे किसका हाथ? महाराष्ट्र के मंत्री का बड़ा दावा, इस मुल्क का लिया नाम
Gen Z Protest in Nepal: नेपाल में हुए प्रदर्शन पर मंत्री और शिंदे गुट के नेता योगेश कदम ने कहा कि नेपाल पर चीन का इंफ्ल्यूएन्स एक ऐसा एंगल है जिसपर विचार होना चाहिए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नेपाल में Gen Z की खूनी क्रांति (Image- Social Media)
Nepal Violence: नेपाल में भड़की हिंसा को जोड़ते हुए भारत में भी सोशल मीडिया पर कई तरह के झूठे मैसेज फैलाए जा रहे हैं। इसको लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस अलर्ट मोड पर है। किसी भी तरीके के ऐसे मैसेज जो कि लोगों में द्वेष या फिर अशांति का निर्माण करे उसे रोकने का काम किया जा रहा है। महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी तरह की हिंसा खड़ा करने का प्रयास करना या फिर गलत मैसेज या अफवाह फैलाकर अशांति लाने का प्रयास करने वाले जो घटक होते हैं, उनपर हमारी कड़ी नजर होती है।
नेपाल को लेकर योगेश कदम का आकलन
उन्होंने आगे कहा, “केंद्र और राज्य की सोशल मीडिया पॉलिसी काफी कड़ी है। हमारी साइबर सेल मजबूत है। हमने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने नहीं दिया, उसे बीच में ही कट ऑफ कर दिया है।” योगेश कदम ने अपना आकलन लगाते हुए ये भी कहा कि नेपाल में हुई हिंसा को देखते हुए उसमें चाइना के इंफ्ल्यूएन्स को भी देखना चाहिए।
चाइना का इंफ्ल्यूएन्स
शिवसेना नेता ने कहा, “यह नेपाल में क्यों हुआ यह समझना बहुत ज़रूरी है। इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मेरी कुछ पीएचडी है, लेकिन नेपाल पर चाइना का इंफ्ल्यूएन्स एक ऐसा एंगल है जिसपर विचार होना चाहिए। सोशल मीडिया पूरी तरह से बैन करना कोई भी प्रियोर इन्फॉर्मेशन दिए बिना, मेरे ख्याल से बेहद कड़ा फैसला था।”
सम्बंधित ख़बरें
कोंकण में महायुति में वर्चस्व की जंग: तटकरे और रामदास कदम की भिड़ंत में कूदे योगेश, दी पोल खोलने की चेतावनी
महाराष्ट्र में जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता! UCC पर विधानसभा में फडणवीस सरकार का बड़ा ऐलान
पहलगाम हमले के शहीद आदिल शाह के परिवार को मिला ‘आनंद नाथ भवन’, एकनाथ शिंदे ने पूरा किया वादा, देखें तस्वीरें
नेपाल में बालेन युग का आरंभ…रामनवमी पर 35 साल के बालेंद्र शाह ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, बने सबसे युवा PM
यह भी पढ़ें- गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत संभालेंगे महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
मंत्री योगेश कदम ने आगे कहा,”सोशल मीडिया एक संपर्क रखने के लिए कम्युनिकेशन का एक बड़ा माध्यम बन चुका है। मेरे खयाल से ऐसे निर्णय जब होते हैं तब बिल्कुल अनरेस्ट होता है। यह मेरा एनालिसिस है कोई पॉलिटिकली या जानकारी के आधार पर नहीं बोल रहा हूं, लेकिन मेरा जो मानना है वो ऐसा है।”
