- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Minister Pankaja Munde Meets Gauri Family Anant Garaje Suicide Case Statement
मुझे पता होता तो अनंत का दो तमाचा लगाती, गौरी के मां बाप से बोली मंत्री पंकजा मुंडे
Pankaja Munde: गौरी गर्जे की मौत पर पंकजा मुंडे ने परिवार से मिलकर दुख जताया। कहा- अगर पता होता तो अनंत को दो तमाचा लगाती। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, जांच जारी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

पंकजा मुंडे (सौजन्य-आईएएनएस)
Mumbai News: महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे की पत्नी डॉ. गौरी गर्जे की कथित खुदकुशी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है. पुलिस ने इस मामले में अनंत उसके भाई और बहन के खिलाफ गौरी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. लेकिन इसी के साथ मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है और विरोधी मंत्री पंकजा को इसमें घसीटने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. इसी विवाद की पृष्ठभूमि में मंत्री पंकजा मुंडे ने बीड जिला स्थित घर जाकर गौरी के पिता अशोक पालवे तथा माता अलकनंदा पालवे से मुलाकात की और गौरी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि गौरी के जीवन में घट रही घटनाओं की जानकारी उन्हें नहीं थी. अन्यथा वह अनंत को दो तमाचा जड़ देतीं.
मंत्री पंकजा मुंडे ने बीड जिले के शिरूर कासार तालुका के पिंपलनेर गांव में गौरी के माता-पिता से मुलाकात की. पंकजा को देखते ही गौरी के पिता दहाड मारकर रो पड़े. इससे पंकजा भी भावुक हो गईं. परिवार ने पंकजा को अपनी व्यथा सुनाई और उनसे इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई. इस मौके पर गौरी के परिवार ने दावा किया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है.
नहीं किया किसी को बचाने का प्रयास
पंकजा ने गौरी के पिता और मां के समक्ष अपने पर लग रहे अनंत को बचाने के प्रयास से संबंधित आरोपों पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि मुझे गौरी को हो रहे परेशानी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. भगवान बाबा और मुंडे साहब की कसम खाकर कहती हूं कि मैंने इस मामले में किसी को फोन नहीं किया और न ही किसी को बचाने की कोशिश की. उन्होंने आगे कहा कि मेरे पास दस पीए हैं.
सम्बंधित ख़बरें
गरीबों का हक मारने वाले बिल्डरों की खैर नहीं, जरूरत पड़ी तो ‘ईडी’ करेगी जांच: चंद्रशेखर बावनकुले
1000 करोड़ की टेंडर रद्द करना काफी नहीं, कांग्रेस बोली, दोषियों की जांच कर करें कार्रवाई
2.90 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का षड्यंत्र, प्रकाश आंबेडकर ने लगाया ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप
22 जून 2017 के बाद भर्ती शिक्षकों की होगी जांच, अनियमितता पाए जाने पर रुकेगा वेतन
यह भी पढ़ें- राज्य के 129 वनपाल बनेंगे रेंजर, चंद्रपुर के 9 कर्मचारियों का समावेश, 30 नवंबर को जारी होंगे आदेश
वेतनभोगी कर्मचारियों के घर में क्या चल रहा है, यह मुझे कैसे पता होगा. यह सब बाद में मुझे समझ आया. इसी के साथ उन्होंने ने गौरी के परिवार को विश्वास दिलाया कि इस गुनाह में शामिल कोई भी बचेगा नहीं. मामले में किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा. अनंत गर्जे ने अपराध किया है तो उसे सजा जरूर मिलेगी. गर्जे मेरा पीए था, लेकिन इसमें मेरा क्या दोष है?”
Minister pankaja munde meets gauri family anant garaje suicide case statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














