- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Teacher Recruitment Probe Pavitra Portal Salary Stop
22 जून 2017 के बाद भर्ती शिक्षकों की होगी जांच, अनियमितता पाए जाने पर रुकेगा वेतन
Maharashtra Pavitra Portal: महाराष्ट्र में 22 जून 2017 के बाद निजी अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में बिना पवित्र पोर्टल के नियुक्त शिक्षकों की जांच होगी और अनियमितता पाए जाने परवेतन रोका जा सकता है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Teacher Recruitment Maharashtra (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Teacher Recruitment: राज्य में निजी अनुदानित माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। स्कूली शिक्षा विभाग ने 22 जून 2017 के बाद नियुक्त उन शिक्षकों की जांच का फैसला लिया है, जिनकी भर्ती ‘पवित्र पोर्टल’ के बिना हुई है। इसके लिए उपसंचालक की अध्यक्षता में त्रिसदस्यीय समिति गठित की गई है, और जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों का वेतन रोक दिया जाएगा।
दरअसल, 22 जून 2017 को पवित्र पोर्टल की शुरुआत हुई थी, लेकिन कुछ दिनों तक यह पोर्टल अकार्यान्वित रहा। इस दौरान राज्यभर की निजी अनुदानित माध्यमिक स्कूलों में करीब आठ हजार शिक्षकों की भर्ती कर ली गई।
शालार्थ आईडी जैसे दस्तावेजों की गहन पड़ताल
अब विभाग ने इन सभी शिक्षकों की मान्यता और दस्तावेजों की पूरी जांच करने का निर्णय लिया है। विभागीय उप संचालक और दो शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों की समिति प्रत्येक शिक्षक की व्यक्तिगत मान्यता, संस्था का रुजू रिपोर्ट, शिक्षा अधिकारियों के आदेश और शालार्थ आईडी जैसे दस्तावेजों की गहन पड़ताल करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
गरीबों का हक मारने वाले बिल्डरों की खैर नहीं, जरूरत पड़ी तो ‘ईडी’ करेगी जांच: चंद्रशेखर बावनकुले
1000 करोड़ की टेंडर रद्द करना काफी नहीं, कांग्रेस बोली, दोषियों की जांच कर करें कार्रवाई
2.90 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का षड्यंत्र, प्रकाश आंबेडकर ने लगाया ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप
सियासी दांव-पेंच में फंसी सुनेत्रा, पार्थ की सांसदी बचाने वापस लेंगी पत्र
ये भी पढ़े: Thane News: JCB की टक्कर से गई थी जान, परिवार को मिलेगी 44 लाख का मुआवजा, ठाणे कोर्ट ने सुनाया फैसला
15 मई 2026 तक सौंपनी होगी रिपोर्ट
राज्य सरकार ने इस समिति को तीन महीने की समयसीमा देते हुए 15 मई 2026 तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि नागपुर में 650, नाशिक में 800 तथा अन्य जिलों में भी सैकड़ों शिक्षकों की शालार्थ आईडी को लेकर गड़बड़ी सामने आई है। वहीं, राज्य के 17 हजार स्कूलों में तीन लाख शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों के दस्तावेजों की पड़ताल चल रही है। यदि जांच में यह साबित होता है कि भर्ती पवित्र पोर्टल के बिना हुई है तो संबंधित शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाएगा।
Maharashtra teacher recruitment probe pavitra portal salary stop
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMगरीबों का हक मारने वाले बिल्डरों की खैर नहीं, जरूरत पड़ी तो ‘ईडी’ करेगी जांच: चंद्रशेखर बावनकुले
Apr 04, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM













