Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छवि सुधारने के लिए राहुल गांधी कर रहे राष्ट्र विरोधी तत्वों का इस्तेमाल, ये क्या बोल गए बावनकुले?

Chandrashekhar Bawankule: मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने राहुल गांधी पर चुनाव आयोग पर आरोप लगाने को लेकर हमला बोला। कहा– जनता ने नकारा, अब राष्ट्रविरोधी ताकतों से छवि सुधार रहे हैं।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 11, 2025 | 07:53 PM

चंद्रशेखर बावनकुले (Image- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने वोट चोरी के मुद्दे और चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी को जनता ने नकार दिया है और वह अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी को जनता ने जिस तरह से नकारा है, इससे वह उभरना चाहते हैं। इसके लिए वे दूसरे देशों और राष्ट्र विरोधी तत्वों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

हमने कभी चुनाव आयोग पर आरोप नहीं लगाया

उन्‍होंने कहा कि चुनाव आयोग के माध्यम से कांग्रेस 65 वर्षों तक सरकार में रही, लेकिन हमने कभी चुनाव आयोग पर कोई आरोप नहीं लगाया, लेकिन भाजपा सरकार में वह संविधान और संविधान द्वारा निर्मित संस्था का अपमान कर रही है।

चुनाव आयोग पर आरोप लगाना देशद्रोह है। उन्होंने कहा कि बिहार और महाराष्ट्र में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। जनता के वोटों पर शक करना और उन पर विश्वास न करना कांग्रेस पार्टी को भारी पड़ेगा। जनता उन्हें 2029 के लोकसभा चुनाव में जवाब देगी।

मोहन भागवत के जन्मदिन पर बधाई

बावनकुले ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के जन्मदिन पर उनको बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि भागवत का जीवन खुली किताब है। हिंदू समाज और देश देख रहा है कि मोहन भागवत का जीवन हिंदू राष्ट्र और देश के लिए समर्पित रहा है। मेरे जैसे कार्यकर्ता पर उनके मूल्यों की छाया है, हमें उनका आशीर्वाद मिलता है।

जब हम समाज के लिए काम करते हैं तो इसकी प्रेरणा हमें मोहन भागवत से मिलती है। उन्होंने कहा, “मैं उनकी दीर्घायु की कामना करता हूं, वे स्वस्थ और निरोगी रहें। देश और विकसित राष्ट्र को उनकी आवश्यकता है।

संजय राउत ने देश के जवानों का मनोबल गिराया

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के बयान पर बावनकुले ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सबक सिखाया। संजय राउत ने देश के जवानों पर अविश्वास जताया, उनका मनोबल गिराया। ऐसे काम के बाद जवानों की सराहना करने के बजाय, उनकी आलोचना की।

यह भी पढ़ें- भारत-पाक क्रिकेट मैच पर अखिलेश यादव की पार्टी ने साफ किया स्टैंड, बोले- पाकिस्तानी से आतंकी…

लोकसभा चुनाव में नासिक के सांसदों ने अपनी रैलियों में पाकिस्तानी झंडे लहराए थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी झंडे लहराने वाले लोग क्रिकेट जैसे मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। उन्हें ऐसा कहने से पहले सोचना चाहिए। उन्हें अपना चेहरा देखना चाहिए, अपनी रैलियों के वीडियो देखने चाहिए। -एजेंसी इनपुट के साथ

Minister bawankule slams rahul gandhi over election commission allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2025 | 07:53 PM

Topics:  

  • Chandrashekhar Bawankule
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

राहुल बार-बार तोड़ते हैं सिक्योरिटी प्रोटोकॉल, बिना जानकारी चले जाते हैं विदेश, CRPF ने लिखा पत्र

2

‘राहुल गांधी लीडर ऑफ प्रोपेगैंड हैं…’, शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

3

‘आधी नींद में बयान देते हैं राहुल गांधी’, राम कदम का पलटवार, बोले- इतिहास पढ़ें कांग्रेसी

4

राहुल-तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें, PM मोदी की मां पर टिप्पणी मामले में आज मुजफ्फरपुर कोर्ट में सुनवाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.