Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल-तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें, PM मोदी की मां पर टिप्पणी मामले में आज मुजफ्फरपुर कोर्ट में सुनवाई

Bihar Politics News: बिहार की दरभंगा में राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की दिवंगत मां के लिए अपशब्द कहे जाने के खिलाफ आज मुजफ्फरनगर कोर्ट में अहम सुनवाई है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Sep 11, 2025 | 08:57 AM

PM मोदी की मां पर टिप्पणी मामले में आज मुजफ्फरपुर कोर्ट में सुनवाई

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Mother Remark Hearing Today: बिहार की सियासत में उबाल लाने वाली टिप्पणी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर अभद्र टिप्पणी हुई थी उसी मामले में आज, 11 सितंबर 2025 को, मुजफ्फरपुर कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। इंडिया गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान उसके मंच से हुई इस टिप्पणी के बाद विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि अब इसकी आंच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव तक पहुंच गई है। दोनों शीर्ष नेताओं के खिलाफ दायर एक शिकायत पर आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) राजकपूर की अदालत सुनवाई करेगी, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

यह पूरा विवाद 28 अगस्त 2025 को दरभंगा के मिठौली में आयोजित एक रैली से शुरू हुआ था। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के लिए बनाए गए मंच से मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा नाम के एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद भाजपा और एनडीए के नेताओं ने इस पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया और इसे करोड़ों लोगों की भावनाओं का अपमान बताया।

मानहानि और भावनाएं आहत करने का आरोप

इस मामले में भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह ने मुजफ्फरपुर कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि भले ही घटना के वक्त राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मंच पर मौजूद नहीं थे, लेकिन यह आयोजन इंडिया गठबंधन का था, इसलिए इस अपमानजनक बयान के लिए वे भी जिम्मेदार हैं। शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर मानहानि करने और करोड़ों लोगों की भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके आधार पर कोर्ट आज मामले की सुनवाई करेगा।

यह भी पढ़ें: गरीबों से करोड़ों के गिफ्ट! जमीन के बदले जॉब मामले में लालू और लाल दोनों की मुश्किलें बढ़ी

सड़क से लेकर सियासत तक उबाल

दरभंगा में हुई इस घटना के बाद बिहार में राजनीतिक माहौल गरमा गया था। एनडीए ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक दिन बताया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी किया। विवाद के कुछ ही दिनों बाद, इस घटना के विरोध में एनडीए द्वारा 4 सितंबर को बिहार बंद का भी आह्वान किया गया था, जिसका राज्य के कई हिस्सों में असर देखने को मिला। अब यह मामला सड़क से अदालत तक पहुंच चुका है और आज की सुनवाई यह तय करेगी कि यह कानूनी लड़ाई आगे क्या मोड़ लेती है।

Muzaffarpur court hearing today case against rahul gandhi tejashwi yadav over remarks on pm modi mother

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2025 | 08:57 AM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Narendra Modi
  • Rahul Gandhi
  • Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

PM मोदी के काशी दौरे से पहले UP में सियासी भूचाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ में नजरबंद

2

गरीबों से करोड़ों के गिफ्ट! जमीन के बदले जॉब मामले में लालू और लाल दोनों की मुश्किलें बढ़ी

3

काशी में मॉरीशस के PM, आज मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

4

नीतीश को हां, भाजपा को न! बिहार सीएम को प्रशांत किशोर बोले-भ्रष्ट सरकार के ईमानदार मुख्यमंत्री

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.