राहुल बार-बार तोड़ते हैं सिक्योरिटी प्रोटोकॉल, बिना जानकारी चले जाते हैं विदेश, CRPF ने लिखा पत्र
Rahul Gandhi: सीआरपीएफ के वीवीआईपी सिक्योरिटी प्रमुख ने सांसद राहुल गांधी पर Z+ सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया है। CRPF अधिकारी ने इसको लेकर मलिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को पत्र लिखा है।
- Written By: पूजा सिंह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi’s security protocol: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की सिक्योरिटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के वीवीआईपी (VIP) सिक्योरिटी प्रमुख सुनील जून ने सुरक्षा चूक को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है। जिसमें पत्र में राहुल गांधी पर Z+ सिक्योरिटी के नियम तोड़ने और गंभीरता न बरतने का आरोप लगाया गया है।
सीआरपीएफ (CRPF) के वीवीआईपी (VIP) सिक्योरिटी प्रमुख सुनील जून ने 10 सितंबर को यह पत्र लिखा है। जिसमें बताया गया है कि, राहुल गांधी अपनी सिक्योरिटी को लेकर गंभीरता नहीं बरतते हैं। जिस कारण से सिक्योरिटी एजेंसियां परेशान है। सीआरपीएफ अधिकारी का कहना है कि राहुल गांधी Z+ ASL सुरक्षा कैटिगरी के प्रोटेक्शन में आते हैं, लेकिन राहुल प्रोटेक्शन के नियमों का उल्लघंन करते है।
येलो बुक प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हैं राहुल गांधी
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी पर सीआरपीएफ सिक्योरिटी के येलो बुक प्रोटोकॉल उल्लंघन कर बिना बताए विदेश यात्रा पर जाने का भी आरोप लगाया गया है। इसकी भी शिकायत सीआरपीएफ अधिकारी ने पत्र लिख कर की है। बता दें कि, राहुल गांधी को Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है। जिसमें एविएशन सिक्योरिटी लायजन (ASL) भी शामिल है। ये देश की सबसे ऊंची सिक्योरिटी कैटेगरी है, इस सिक्योरिटी में सशस्त्र कमांडो, बुलेटप्रूफ गाड़ियां और स्टेट पुलिस का समन्वय होता है। लेकिन राहुल गांधी इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
कांग्रेस ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया, विश्वास सारंग बोले- हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं
‘एक्सपोज हो गए राहुल…’, मोदी-ट्रंप मुलाकात पर शशि थरूर के बयान पर BJP का पलटवार; बोली- झूठा नैरेटिव ध्वस्त
PHOTOS: 56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हो रहीं वायरल
ये भी पढ़ें : गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत संभालेंगे महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
राहुल गांधी ने 9 महीनों में 6 बार की विदेश यात्रा
सीआरपीएफ (CRPF) का कहना है कि राहुल गांधी पिछले 9 महीनों में 6 बार सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का उल्लघंन करते हुए विदेश यात्राएं कीं है। यह यात्राएं कब-कब की गई है।
- पहली यात्रा 30 दिसंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक इटली का दौरा गए थे। इस दौरान 10 से 11 दिन नए साल पर विदेश का दौरा किया।
- दूसरा यात्रा 12 मार्च से 17 मार्च तक वियतनाम का दौरा पर गए थे।
- तीसरा यात्रा 17 से 23 अप्रैल तक दुबई के दौरे पर गए थे।
- चौथा यात्रा 11 से 18 जून कतर के दोहा में दौरा पर गए थे।
- पांचवां यात्रा 25 जून से 6 जुलाई तक लंदन के दौरे पर गए थे।
- छठवां यात्रा के दौरान राहुल गांधी 4 से 8 सितंबर तक मलेशिया के दौरा पर गए थे।
