Mumbai: अंबरनाथ में 5 भूखंडों की नीलामी करेगा म्हाडा, आदर्श आचार संहिता के बाद टेंडर
MHADA Konkan Board: एमएमआर में आवासीय परियोजनाओं को कम मांग मिलने के बाद म्हाडा ने रणनीति बदली है। अंबरनाथ में 5 भूखंड बेचकर बेहतर क्षेत्रों में किफायती आवास बनाने की योजना है।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाडा (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में बड़ी संख्या में आवासीय परियोजनाएं विकसित करने के बावजूद कई स्थानों पर अपेक्षित मांग नहीं मिलने के बाद महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने अपनी रणनीति में बदलाव का फैसला किया है।
कोकण मंडल ने कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं की कमी वाले क्षेत्रों में आवास निर्माण के बजाय वहां के भूखंड बेचकर राजस्थ जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी कड़ी में महाडा अंबरनाथ में स्थित अपने पांच भूखंडों की बिक्री करेगा।
इन भूखंडों के लिए निविदाएं आदर्श आचार संहिता हटने के बाद जारी की जाएंगी। कोंकण मंडल के पास ठाणे, कल्याण, अंबरनाथ, खोनी और शिरढोण जैसे क्षेत्रों में जमीन उपलब्ध है, जहां सस्ती आवास योजनाएं लॉटरी के माध्यम से पेश की जाती हैं। हालांकि, कई जगहों पर ये भूखंड रेलवे स्टेशन या प्रमुख शहरी केंद्रों से काफी दूरी पर हैं और सार्वजनिक परिवहन व आधारभूत ढांचे की स्थिति कमजोर है, जिसके चलते खरीदारों की रुचि सीमित रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
16 सीटों के लिए महायुती की बिसात, विधानपरिषद चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, जानें किस दल को मिली कितनी सीटें?
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Nikay Chunav पर गरजे राज ठाकरे, बोले- “मुंबई मराठियों की है, आखिरी मौका है”
बढ़ जाती है घरों की लागत
- अंबरनाथ में जिन पांच भूखंडों को बेचने का निर्णय लिया गया है, उनका क्षेत्रफल 800 से 1,000 वर्ग मीटर के बीच है। ये भूखंड रेलवे स्टेशन से लगभग 2 से 2.5 किलोमीटर दूर स्थित है।
- अधिकारियों के अनुसार, ऐसी जगहों पर आवास निर्माण करने पर सड़क, जलापूर्ति और सीवरेज जैसी सुविधाएं खुद विकसित करनी पड़ती है, जिससे लागत बढ़ जाती है और मकानों की कीमतें आम लोगों की पहुंच से बाहर चली जाती है। इसी वजह से म्हाता को अवसर “महगे घर बनाने की आलोचना का सामना करना पड़ता है।
- म्हाडा का मानना है कि इन भूखंडों की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत बुनियादी ढांचे वाले क्षेत्रों में वास्तव में किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए किया जा सकेगा।
