Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Weather Update |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Nepal Violence |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कल्याण में 70 लाख की मेडिकल ठगी, डॉक्टर-फार्मासिस्ट से अस्पताल और स्टोर के नाम पर लूट

Mumbai News: कल्याण में अस्पताल और मेडिकल स्टोर देने के नाम पर डॉक्टर और फार्मासिस्ट से 70 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोपी डॉक्टर दंपति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 15, 2025 | 01:23 PM

कल्याण में 70 लाख की धोखाधड़ी (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

70 lakhs Fraud in Kalyan: कल्याण में मेडिकल सेक्टर के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर और फार्मासिस्ट से 70 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोपी डॉक्टर दंपति ने हॉस्पिटल और मेडिकल स्टोर देने का झांसा देकर यह रकम ऐंठी।

मामला मई 2024 का है। डॉक्टर प्रसाद साली और उनकी पत्नी वैशाली प्रसाद साली ने कल्याण आरटीओ ऑफिस के पास आइकॉन इमारत में 50 बेड का अस्पताल बनाने का दावा किया। इस अस्पताल में मेडिकल स्टोर देने का लालच दिखाकर उन्होंने डॉक्टर राहुल दुबे और फार्मासिस्ट प्रज्ञा सौरभ कांबले से 70 लाख रुपए लिए। उस समय वादा किया गया था कि तीन महीने में अस्पताल शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन अब तक न अस्पताल शुरू हुआ और न ही रकम वापस की गई।

पीड़ित डॉक्टर और फार्मासिस्ट ने बताया कि प्रसाद साली ने अस्पताल बनाने के लिए बड़ी रकम की मांग की थी। उन्होंने 80 लाख रुपए की डिमांड रखी थी, लेकिन एग्रीमेंट के बाद 70 लाख रुपए चेक से दिए गए। इसके बावजूद आरोपी दंपति ने पैसा वापस करने के बजाय बार-बार टालमटोल किया।

इसे भी पढ़ें- मंत्रालय बना ठगी का अड्डा, फर्जी इंटरव्यू लेकर युवाओं से करोड़ों की लूट

डॉ. राहुल और प्रज्ञा कांबले का कहना है कि आरोपी के साथ बाकायदा एग्रीमेंट भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद न तो अस्पताल बना और न ही रकम लौटी। अब पुलिस को शक है कि इस ठगी के जाल में और भी डॉक्टर, फार्मासिस्ट और पैथोलॉजी वाले फंसे हो सकते हैं। जांच के बाद और पीड़ित सामने आने की संभावना है।

फिलहाल कल्याण की खड़कपाड़ा पुलिस ने डॉ. प्रसाद साली और उनकी पत्नी वैशाली प्रसाद साली के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी ठाणे के हीरानंदानी स्टेट इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

इस वारदात ने मेडिकल सेक्टर में हड़कंप मचा दिया है। जहां मरीजों के भरोसे से जुड़ा यह क्षेत्र पहले से ही चुनौतियों से जूझ रहा है, वहीं अब डॉक्टर और फार्मासिस्ट खुद ठगी का शिकार हो रहे हैं। इस मामले से यह भी साफ हो गया है कि बड़े निवेश और अस्पताल खोलने के नाम पर धोखाधड़ी का नेटवर्क गहराता जा रहा है। पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या इसमें और लोग शामिल हैं।

 

Medical fraud of rs 70 lakh in kalyan doctor pharmacist robbed in the name of hospital and store

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2025 | 01:23 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

यवतमाल में साइबर अपराधों का विस्फोट, सात महीनों में 1174 केस दर्ज

2

गड्ढों से गुढरी-सराटी मार्ग पर हो रहे हादसे, प्रशासन बेखबर, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग

3

मुंबई की रफ्तार में लगेगा टर्बो! वर्ली-शिवड़ी कनेक्टर 65% पूरा, 2026 तक 20 मिनट में नवी मुंबई सफर

4

भंडारा जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था ध्वस्त, संक्रमण का खतरा बढ़ा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.