Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Weather Update |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Nepal Violence |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई की रफ्तार में लगेगा टर्बो! वर्ली-शिवड़ी कनेक्टर 65% पूरा, 2026 तक 20 मिनट में नवी मुंबई सफर

Mumbai News: मुंबई की रफ्तार बढ़ाने वाला वर्ली-शिवड़ी कनेक्टर 65 प्रतिशत पूरा हो चुका है और दिसंबर 2026 तक खुलने की उम्मीद है जिससे मुंबई और नवी मुंबई की दूरी सिर्फ 20 मिनट में तय की जा सकेगी।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 15, 2025 | 01:09 PM

मुंबई वर्ली-शिवडी कनेक्टर 65 प्रतिशत पूरा (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Worli-Shivdi Connector: मुंबई की रफ्तार को नई उड़ान देने वाला वर्ली-शिवड़ी कनेक्टर अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने बताया है कि इस प्रोजेक्ट का 65 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दिसंबर 2026 तक इस कनेक्टर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके शुरू होते ही मुंबई और नवी मुंबई की दूरी महज 15 से 20 मिनट में तय की जा सकेगी।

इस प्रोजेक्ट को एलफिंस्टन ब्रिज के अधूरे काम ने लंबे समय तक रोके रखा था। करीब 125 साल पुराना यह पुल खतरनाक हालत में था, जिसे अब तोड़कर नया डबल डेकर ब्रिज बनाया जा रहा है। यह ब्रिज 132 मीटर लंबा और 27 मीटर ऊंचा होगा। इसकी पहली मंजिल स्थानीय ट्रैफिक के लिए और दूसरी मंजिल सीधे वर्ली-शिवड़ी कनेक्टर से अटल सेतु की ओर जाएगी। इस काम पर लगभग 168 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है और 16 महीने में इसे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

कनेक्टर बनने के बाद वर्ली सी फेस और अटल सेतु को सीधा लिंक मिलेगा। यानी नरीमन प्वाइंट, दादर, परेल, प्रभादेवी और शिवड़ी से लेकर नवी मुंबई तक का सफर पहले से कहीं आसान हो जाएगा। इतना ही नहीं, रायगढ़ तक पहुंचने में भी अब सिर्फ 25 से 30 मिनट लगेंगे। इससे न केवल समय बचेगा बल्कि ईंधन की भी भारी बचत होगी।

इसे भी पढ़ें- मेट्रो से कनेक्ट होंगे ये 11 क्षेत्र, फेज-2 के रीच-4ए में पहले सेगमेंट की लॉन्चिंग से शुरुआत

इस कनेक्टर से केईएम, टाटा और वाडिया जैसे अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक इन अस्पतालों तक पहुंचने में ट्रैफिक और लंबा सफर बड़ी समस्या बनता था, लेकिन अब सिग्नल-फ्री और तेज रफ्तार वाला यह रूट मरीजों और उनके परिजनों के लिए जीवनरक्षक साबित होगा।

MMRDA अधिकारियों का कहना है कि वर्ली-शिवड़ी कनेक्टर, अटल सेतु के साथ जुड़कर मुंबई, नवी मुंबई, रायगढ़, कोकण, गोवा और दक्षिण भारत की सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत बना देगा। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ मुंबई के लिए बल्कि पूरे महाराष्ट्र और दक्षिण भारत की सड़क परिवहन व्यवस्था के लिए गेम चेंजर साबित होगा।

मुंबई में ट्रैफिक जाम से जूझ रहे यात्रियों और रोजाना घंटों सड़क पर फंसे रहने वालों के लिए यह कनेक्टर किसी वरदान से कम नहीं होगा। दिसंबर 2026 का इंतजार अब शहरवासी बड़ी उम्मीदों के साथ कर रहे हैं।

Mumbai speed will get turbo worli shivdi connector is 65 complete navi mumbai travel in 20 minutes by 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2025 | 01:09 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

गड्ढों से गुढरी-सराटी मार्ग पर हो रहे हादसे, प्रशासन बेखबर, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग

2

भंडारा जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था ध्वस्त, संक्रमण का खतरा बढ़ा

3

नासिक में ‘वाहनमुक्त दिवस’ की गूंज! डीएम बोले- एक दिन बिना गाड़ी चले होगी हवा की सफाई

4

प्याज ने फिर रुलाए किसान! दाम धराशायी… सत्ता और विपक्ष पर बरसे भारत दिघोले

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.