Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ritu Tawde: रितु तावड़े के हाथ में एक करोड़ की घड़ी! वायरल फोटो से मचे घमासान पर मेयर का रिएक्शन

Ritu Tawde Watch: घड़ी को लेकर हुए विवाद पर मुंबई महापौर का खुलासा, रितु तावड़े ने 1 करोड़ की घड़ी पहनने के दावों को खारिज किया। उन्होंने बताया कि घड़ी रोलेक्स नहीं बल्कि माइकल कोर्स ब्रांड की है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Feb 27, 2026 | 10:27 AM

Ritu Tawde Watch Controversy (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ritu Tawde Watch Controversy: मुंबई की भाजपा महापौर रितु तावड़े इन दिनों अपनी एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक फोटो में उनके हाथ में बंधी घड़ी को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। इस दावे के बाद विपक्ष और नेटिजन्स ने उन्हें लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, मेयर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे ‘बदनामी की साजिश’ करार दिया है।

सोशल मीडिया पर मचे इस घमासान के बीच मेयर ने खुद सामने आकर घड़ी का असली ब्रांड और उसकी सच्चाई बयां की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा पूरी तरह से भ्रामक है।

घड्याळाची आवड असल्यामुळे महापौरच्या हाताकडे लक्ष गेले एकदम महागडे Yellow gold Rolex Daytona light dial माझ्याकडून रिस्पेक्ट … रिटेल किंमत 60-70 लाख … भारतातली मार्केट किंमत १ करोड पेक्षा जास्त pic.twitter.com/cGvivU9Ofn — गजाभाऊ (@gajabhauX) February 26, 2026

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई एमएमआर की 5वीं लोकल लाइन जल्द शुरू, 29.6 किमी ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें

पुणे में खराब खाद्य डिलीवरी मामला, ब्लिंकइट पर एफडीए की कार्रवाई, दो लाख रुपये का जुर्माना

महाराष्ट्र सरकार सख्त, महा-रेरा बकाया वसूली 34% से अधिक करने का लक्ष्य

मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, नकली बैंक अकाउंट खोलने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

क्या था ‘एक करोड़ की घड़ी’ का दावा?

विवाद की शुरुआत ‘गजाभाऊ’ नामक एक एक्स (ट्विटर) हैंडल से हुई, जिसने मेयर की फोटो साझा करते हुए दावा किया कि उन्होंने ‘Rolex येलो गोल्ड डेटोना’ (Rolex Yellow Gold Daytona) ब्रांड की घड़ी पहनी है। पोस्ट में कहा गया कि भारत के मार्केट में इस घड़ी की कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस पोस्ट के वायरल होते ही लोगों ने मेयर की आय के स्रोतों पर सवाल उठाना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना होने लगी।

ये भी पढ़ें- मुंबई एमएमआर की 5वीं लोकल लाइन जल्द शुरू, 29.6 किमी ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें

महापौर रितु तावड़े का करारा जवाब

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए रितु तावड़े ने सोशल मीडिया पर सच्चाई साझा की। उन्होंने कहा कि उनके हाथ में दिख रही घड़ी ‘माइकल कोर्स’ (Michael Kors) ब्रांड की है, न कि रोलेक्स की। उन्होंने बताया कि यह घड़ी रोलेक्स डेटोना से मिलती-जुलती जरूर दिख सकती है, लेकिन इसकी कीमत लाखों या करोड़ों में नहीं है। मेयर ने कहा, “यह पोस्ट पूरी तरह से झूठी और दिशाभूल करने वाली है। अफवा फैलाना बेजबाबदार व्यवहार है और यह मेरी छवि खराब करने का जानबूझकर किया गया प्रयास है।”

ही पोस्ट पूर्णपणे खोटी व दिशाभूल करणारी आहे. माझ्या हातातील घड्याळ Michael Kors कंपनीचे आहे, ते Rolex Daytona नाही. त्यामुळे लाखो-कोट्यवधींचा प्रश्नच उद्भवत नाही. अफवा पसरवणे हा बेजबाबदारपणा आणि जाणीवपूर्वक बदनामीचा प्रयत्न आहे. अशा खोट्या आरोपांना मी भीक घालत नाही. https://t.co/QqeuQWze27 pic.twitter.com/JQJlTQCbff — Ritu Tawde (@TawdeRitu) February 26, 2026

“आरोपों को भीक नहीं डालती”

मुंबई मेयर ने कड़े शब्दों में अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस तरह के बेबुनियाद आरोपों से डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैं ऐसे झूठे आरोपों को भीक नहीं डालती। सार्वजनिक जीवन में काम करते समय विरोधियों द्वारा इस तरह की ओछी राजनीति की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन जनता सच्चाई जानती है।” मेयर के इस स्पष्टीकरण के बाद अब उनके समर्थक वायरल पोस्ट करने वाले यूजर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की फेक न्यूज पर लगाम लगाई जा सके।

Mayor ritu tawde denies wearing one crore rolex watch

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 27, 2026 | 10:27 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Ritu Tawde

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.