मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में आग से हड़कंप, लोगों में दहशत
Dahisar Building Fire: मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में आग लगी। दमकल मौके पर मौजूद। किसी के हताहत होने की खबर नहीं। फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
Breaking News: मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में लगी आग (Image- Social Media)
Mumbai Fire News: मुंबई के दहिसर इलाके में एक 24 मंजिला इमारत में आग लग गई। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना कुछ देर पहले हुई है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल, स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है।
जानकारी के मुताबिक, दहिसर में यह रिहायशी इमारत आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर लीक होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के समय कई लोग इमारत में मौजूद थे। धुएँ और लपटों के बीच कई लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाए और फँस गए। कुछ निवासियों ने जान बचाने के लिए टेरेस का सहारा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि माहौल भय और घबराहट से भरा हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त LIVE: सरकार के खिलाफ संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। विशेष ऑक्सीजन मास्क और हाइड्रोलिक मशीनों का इस्तेमाल कर फँसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
पुलिस की व्यवस्था और राहत कार्य
दहिसर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर भीड़ को नियंत्रित किया और रास्ते खाली कराए ताकि फायर ब्रिगेड को कोई बाधा न हो। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन धुएँ से कुछ लोग प्रभावित हुए जिन्हें नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें- पूरी तरह बदल जाएगी मुंबई लोकल की तस्वीर, चलेंगी AC वंदे मेट्रो, MRVC ने उठाया बड़ा कदम
नागरिकों में दहशत
ऑर्किड प्लाज़ा और आसपास की इमारतों में रहने वाले लोगों ने कहा कि फायर सेफ्टी उपकरणों की कमी से आग तेजी से फैल गई। इस घटना ने एक बार फिर मुंबई की ऊँची इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
