-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Markets Are Buzzing Before Ganeshotsav Festival Strong Demand For Chandeliers For Mandap Decoration
गणेश उत्सव से पहले बाजार गुलजार, मंडप सजावट के लिए झूमरों की जोरदार डिमांड
- Written By: सोनाली चावरे
Ganeshotsav 2025: गणेश उत्सव के लिए बाजार सज गया है और भक्त खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं। खरीदारी में सबसे ज्यादा डिमांड झूमरों की हो रही है।

गणेशोत्सव झूमर डिमांड (pic credit; social media)
Maharashtra News: गणेश उत्सव के लिए बाजार सज गया है और भक्त खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं। गणेश जी का धूमधाम से स्वागत करने के अलावा भक्त अपने घरों को विभिन्न वस्तुओं से सजाना पसंद कर रहे हैं, ताकि घर का माहौल शुभ और आकर्षक बन सके। पिछले साल से ही भक्त गणपति की सजावट के लिए झूमर खरीदना पसंद कर रहे हैं और बाजार में 100 रुपए से लेकर 2,000 रुपए तक के झूमर उपलब्ध हैं। छोटे-बड़े गणेशोत्सव मंडलों ने जोर-शोर से काम शुरू कर दिया है।
साथ ही बाजार घर में बनी गणपति की सजावट सामग्री से सज गए हैं। गणपति के आभूषण और सजावटी सामग्री खरीदने के लिए भक्तों की भीड़ बाजारों में उमड़ने लगी है। खरीदारी के लिए मनीष मार्केट, दादर, भुलेश्वर, लोहार चॉल में भक्तों की भीड़ बढ़ गई है। झालर, लाइट, बेल्ट लाइट जैसी विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ देखी जा रही है।
झूमरी की कीमत 100 से लेकर 2,000 रुपए तक
दीपक जलाने के लिए प्रसिद्ध लोहार चॉल में भी दुकानें सजकर तैयार हैं। यहां के बाजार में विभिन्न प्रकार के झूमरों की खरीदारी बढ़ गई है. झूमरों की कीमतें आकार और प्रकार के अनुसार तय की गई है। झूमरों की कीमत 100 रुपए से लेकर 2,000 रुपए तक है। लोहार चाली स्थित मोरया एंटरप्राइजेज के मालिक मनोज देसले ने बताया कि पिछले साल से झूमरों की मांग बढ़ी है। हम घर पर ही झूमर बनाते हैं, इसकी तैयारी 4-5 महीने पहले से शुरू हो जाती है। परिवार के सभी सदस्य इसमें सहयोग करते हैं। झूमर बनाने का काम ठाणे में होता है, फिर ये झूमर यहां बिक्री के लिए लाए जाते हैं। देसले ने बताया कि 20 सालों से यह व्यवसाय करते आ रहे हैं, इसलिए ऑनलाइन इसकी मांग बढ़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
जबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
जब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
‘शिक्षकों से BLO का काम क्यों, पढ़ाएगा कौन?’ सरपंच ने जिलाधिकारी कार्यालय में खड़े किए तीखे सवाल
सजावटी वस्तुओं की कीमतें
स्पॉट लाइट 70 रुपए से शुरूआत, स्ट्रैप लाइट 650 रुपए, रियर माउंटेड रोटेटिंग लाइट 1600 रुपए, ओम लाइट – 500 रुपए, वाटरप्रूफ लाइट (100 फीट) 750 रुपए, ट्यूब 110 रुपए प्रति पीस, झालर 10 गुणा 10, 350 रुपए, पाइप तोरण 250 रुपए प्रति पीस, साधारण कृत्रिम हार 50 से 150 रुपए, मोती और मानकों का हार 200 से 500 रुपए, रुद्राक्ष और विशेष डिजाइन वाला हार 500 से 1500 रुपए, चांदी का हार 2000 से 5000 रुपए और बप्पा के कानों में पहनने के लिए झुमके 150 रुपए प्रति जोड़ा बेचा जा रहा है।
कंठीहार 40 से लेकर 450 रुपए प्रति पीस
गणेशोत्सव के दौरान कंठीहार की विशेष मांग होती है। मोती, सोने और हीरे जैसे विभिन्न आकर्षक डिजाइन में कंठीहार खरीदने के लिए भक्त भुलेश्वर के बाजार में उमड़ पड़े है। बाजार में ढाई से तीन फीट लंबे आकर्षक कंठीहार 40 रुपए से लेकर 450 रुपए प्रति पीस तक उपलब्ध है. मुंबई में गणेशोत्सव के नजदीक आते ही बाजार में विभिन्न प्रकार के कंठीहार उपलब्ध हैं। इस वर्ष भी आकर्षक डिजाइनों वाले कंठीहार भक्तों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। गणेश जी के श्रृंगार में कंठीहार शुभता का प्रतीक है और इसे भक्ति, विश्वास और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस माला में मनके, रुद्राक्ष, मोती, सोने की चेन या कृत्रिम मोतियों की मालाएं शामिल हैं। धार्मिक दृष्टि से कंठीहार का महत्व बहुत अधिक माना जाता है। महेश ज्वेलर्स की दुकान के कर्मचारियों ने बताया कि कुछ भक्त अपनी गणेश मूर्तियों के लिए विशेष रूप से नए डिजाइनों वाली मालाएं बनवाते हैं।
Markets are buzzing before ganeshotsav festival strong demand for chandeliers for mandap decoration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














