Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राज-उद्धव आऐंगे साथ, दिखेगी मराठी मानुष की ताकत, 5 जुलाई को ‘मराठी विजय दिवस’

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि मुंबई में 5 जुलाई की रैली को मराठी भाषी आबादी की ताकत और गौरव को दर्शाने के लिए ‘‘मराठी विजय दिवस'' ​​के रूप में मनाया जाएगा।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 01, 2025 | 01:28 PM

राज-उद्धव आऐंगे साथ, दिखेगी मराठी मानुष की ताकत (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के स्कूलों में त्रि-भाषा नीति संबंधी आदेश वापस लेने के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि वे 5 जुलाई को ‘‘मराठी विजय दिवस” ​​के रूप में मनाने के लिए एक रैली आयोजित करेंगे। उन्होंने भाजपा नीत महायुति सरकार से राज्य के लोगों को गुमराह करना बंद करने को कहा।

राउत ने यह बात मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के उस दावे को लेकर कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक त्रि-भाषा नीति लागू करने के लिए डॉ. रघुनाथ माशेलकर समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था और नीति कार्यान्वयन पर एक समिति गठित भी की थी।

हिंदी जबरन थोपने के लिए भाजपा की निंदा

बता दें कि राउत ने सरकार से ठाकरे नीत पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी सरकार के तहत कथित रूप से जारी किए गए ऐसे किसी भी प्रकार के सरकारी प्रस्ताव को पेश करने और उसे सार्वजनिक रूप से जलाने का आग्रह किया। संजय राउत ने मराठी भाषी छात्रों पर हिंदी जबरन थोपने के लिए भाजपा की निंदा करते हुए कहा, ‘‘उन्हें सरकारी आदेश लाने दीजिए और अगर ऐसा कोई आदेश है तो उसे जलाने दीजिए।”

महाराष्ट्राच्या शत्रूंना आणि मराठीच्या मारेकऱ्यांना आव्हान आणि आवाज देणारी घडामोड!
यावे
जागराला यावे…
⁦@Dev_Fadnavis⁩
⁦@AmitShah⁩
⁦@narendramodi⁩
⁦@mieknathshinde⁩ pic.twitter.com/zWPWPOUB9U
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) July 1, 2025

‘‘मराठी विजय दिवस”

राउत ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘हमने भाजपा सरकार के उस प्रस्ताव का विरोध किया है जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से पहली कक्षा से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में लागू करने की बात कही गई है। अब वे सत्ता में हैं, हम नहीं। अगर वे ऐसा कोई सरकारी आदेश पेश करते हैं तो हम उन्हें (उसे जलाने के लिए) जगह देंगे।” राउत ने यह भी कहा कि मुंबई में 5 जुलाई की रैली को मराठी भाषी आबादी की ताकत और गौरव को दर्शाने के लिए ‘‘मराठी विजय दिवस” ​​के रूप में मनाया जाएगा।

महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा आज, जानें कौन है रवींद्र चव्हाण

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोनों रैली में भाग लेंगे

राउत ने कहा कि रैली में हिंदी थोपे जाने के खिलाफ मराठी लोगों की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। हमने दिल्ली को दिखा दिया है कि ‘टाइगर अभी जिंदा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे दोनों इस रैली में भाग लेंगे। राउत ने कहा कि ठाकरे भाइयों के एक साथ आने को लेकर कोई संदेह बिल्कुल नहीं होना चाहिए। हमने बाकी राजनीतिक दलों और लोगों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

महाराष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई

शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की विरासत का हवाला देते हुए राउत ने कहा, ‘‘बालासाहेब ने हमें पाप पर प्रहार करना सिखाया, पापी पर नहीं। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि महाराष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ है।” भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हर बार जब वे मराठी लोगों को दबाने की कोशिश करते हैं, तो हम और भी अधिक ताकत के साथ जवाब देते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस को यह पता होना चाहिए कि महाराष्ट्र चुप नहीं बैठेगा।”

स्वतंत्र रूप से स्थानीय चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार

इस बीच, कांग्रेस के राज्य में स्वतंत्र रूप से आगामी नगर निगम चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि वह एक राष्ट्रीय दल है और उसके पास स्वतंत्र रूप से स्थानीय चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) वाला एमवीए गठबंधन मुख्य रूप से लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए किया गया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Marathi vijay diwas will be celebrated on july 5 said sanjay raut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2025 | 01:28 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Raj Thackeray
  • Sanjay Raut
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

‘चुनाव आते ही याद आती है मुंबई’, ठाणे से उद्धव ठाकरे पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का वार

2

BMC Election: मुंबई का महापौर हिंदू और मराठी होगा, सीएम फडणवीस का बड़ा बयान

3

नांदेड़ से उठा टिकट विवाद, अशोक चव्हाण ने दी सफाई, कहा-मैंने किसी से कोई पैसा नहीं मांगा

4

Maharashtra: 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव फरवरी में संभावित

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.