-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ravindra Chavan Maharashtra Bjp President Announcement Devendra Fadnavis 1 July
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष के लिए रवींद्र चव्हाण का नाम तय! कल 5 बजे होगी घोषणा
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के लिए आज (30 जून) को नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई। इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी मुंबई पहुंचे।

रवींद्र चव्हाण के साथ देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रवींद्र चव्हाण का नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय निरीक्षण के तौर पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भाजपा के केंद्रीय प्रभारी के रूप में अरुण सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा भाजपा नेता नारायण राणे, मंत्री गिरीश महाजन, पंकजा मुंडे और अतुल सावे भी इस मौके पर उपस्थित थे।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “भाजपा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। 1200 मंडलों के चुनाव के बाद हमने जिला अध्यक्षों के चुनाव पूरे कर लिए हैं और अब महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया चल रही है। महाराष्ट्र में चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी यहां मौजूद हैं। रवींद्र चव्हाण का नामांकन दाखिल हो चुका है। कल शाम 5 बजे तक महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। अगर वे महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष के लिए अकेले उम्मीदवार होते तो उनका नाम घोषित हो जाता, अगर और नामांकन होते तो चुनाव होते। रवींद्र चव्हाण के कार्यकाल में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।”
देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि मंगलवार 1 जुलाई को महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
सिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
मराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
रात में बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, सुबह नाम हुआ गायब! शहडोल में संगठन की सियासत पर उठे सवाल; जानें पूरा मामला
#WATCH | Mumbai | Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, “In the BJP, there is a democratic process…After the elections of 1200 Mandals, we completed the elections of district presidents and now the process of choosing the Maharashtra BJP President is underway…Union minister… pic.twitter.com/kh6UGjeF4Z — ANI (@ANI) June 30, 2025
हिंदी भाषा विवाद पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हम हिंदी भाषा के खिलाफ नहीं हैं। हम देश की किसी भी भाषा के खिलाफ नहीं हैं। जब वे (उद्धव ठाकरे) सत्ता में थे, तो उन्होंने हिंदी की पढ़ाई अनिवार्य कर दी थी, जिसकी सिफारिश रघुनाथ माशेलकर समिति ने की थी। ‘पलटूराम’ उनके (उद्धव ठाकरे) लिए सही नाम है। हमने एक समिति बनाई है जो इसका अध्ययन करेगी और अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।”
महाराष्ट्र में BJP करेगी बड़ा धमाका, पार्टी में शामिल होंगे नॉर्थ के 2 बड़े नेता
केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “मैं चुनाव अधिकारी के तौर पर महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य की चुनाव प्रक्रिया के लिए मुंबई आया हूं। हमें महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्रों के 10 सेट मिले हैं। जांच के बाद कल अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य का नाम कल शाम 5 बजे तक घोषित किया जाएगा।”
Ravindra chavan maharashtra bjp president announcement devendra fadnavis 1 july
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














