Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के ड्रग्स और विदेशी मुद्रा बरामद

Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ और विदेशी मुद्रा बरामद की। जिससे बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 27, 2025 | 10:29 AM

छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Airport:  छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआई), मुंबई पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 21 से 24 सितंबर के बीच की ड्यूटी के दौरान कई बड़ी कार्रवाइयां करते हुए करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ, विदेशी मुद्रा और सोना बरामद किया है।

अधिकारियों ने विभिन्न मामलों में दो यात्रियों को गिरफ्तार भी किया है। पहले मामले में सीमा शुल्क अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग के आधार पर कोलंबो से फ्लाइट नंबर यूएल-141 से आए एक यात्री को रोका। जांच में यात्री के ट्रॉली बैग से 2.624 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई, जिसकी अवैध बाजार कीमत लगभग 2.62 करोड़ रुपए आंकी गई है।

यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई से दुबई जा रही फ्लाइट नंबर ईके-509 के एक यात्री को रोका। यात्री के हैंडबैग बैग से 7.11 लाख भारतीय रुपए के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद की। मुद्रा को छुपाकर ले जाया जा रहा था। तीसरे मामले में इसी फ्लाइट (ईके-509) से दुबई जा रहे एक अन्य यात्री को भी रोककर जांच की गई।

सम्बंधित ख़बरें

चुनावी रंजिश से भड़की हिंसा, गांधी नगर में देर रात हमला; क्रांति चौक पुलिस थाने में मामला दर्ज

सुधीर मुनगंटीवार का बड़ा ऐलान: बहुमत नहीं तो क्या, मेयर तो भाजपा का ही होगा! चंद्रपुर में जोड़-तोड़ की राजनीति

संजय खोडके की ‘नो एंट्री’ शर्त! ‘रवि राणा साथ रहे तो भाजपा को नहीं देंगे समर्थन,’ अमरावती में फंसा पेंच

Mumbai: टाटा मुंबई मैराथन आज, 69 हजार धावकों के साथ बनेगा नया रिकॉर्ड

इसे भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट पर 20 करोड़ का ‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ जब्त, 26.37 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी बरामद

यात्री के हैंड बैग से विदेशी मुद्रा बरामद हुई, जिसकी भारतीय रुपए में कीमत ₹49.38 लाख बताई गई। चौथे मामले में प्रोफाइलिंग के आधार पर बैंकॉक से फ्लाइट नंबर एसक्यू-424 से आए एक यात्री को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान यात्री के ट्रॉली बैग से 18.400 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 18.40 करोड़ रुपए आंकी गई।

यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पांचवे मामले में विशिष्ट खुफिया जानकारी पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई से जकार्ता जाने वाली फ्लाइट नंबर 6ई-1601 के एक यात्री को रोका। जांच के दौरान यात्री के हैंडबैग बैग से 19.17 लाख रुपए के बराबर की विदेशी मुद्रा बरामद हुई। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में इमीग्रेशन क्लीयरेंस काउंटर के पास वॉशरूम से बिना सोने का डस्ट ओवल (अंडाकार) आकार में बरामद किया गया।

बरामद सोने का कुल वजन 365 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 38.10 लाख रुपए है। इसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।

(News Source-आईएएनएस)

Major customs action at mumbai airport drugs and foreign currency worth crores recovered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2025 | 10:29 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.