Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Anti Paper Leak Bill: नया कानून नहीं गारंटी चाहिए, कानून तो टूटने के लिए ही बनता है, संजय राउत का बयान

Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा में एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पेश होने पर संजय राउत ने एनडीए सरकार को घेरा। कहा, नया कानून नहीं, गारंटी चाहिए कि आने वाले वक्त में पेपर लीक नहीं होगा।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 27, 2026 | 04:18 PM

संजय राउत (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Sanjay Raut On Anti Paper Leak Bill: देश भर में NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के उग्र विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार (27 जुलाई) को लोकसभा में एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पेश किया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शून्यकाल के दौरान विपक्ष के भारी हंगामे के बीच ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक-2026’ सदन के पटल पर रखा।

हालांकि, इस नए विधेयक के सामने आते ही शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने केंद्र की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है।

सजा बढ़ाने से पेपर लीक नहीं रुकेगा

संजय राउत ने नए कानून पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस विधेयक में कोई नई बात नहीं है, केवल सजा और जुर्माने की राशि बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा, “पहले एक साल की सजा थी, अब उसे बढ़ाकर दस साल कर दिया गया है। पहले 1 करोड़ का जुर्माना था, जिसे अब दस करोड़ कर दिया गया है। लेकिन कानून तो टूटने के लिए ही बनते हैं; देश के युवाओं को नए कानूनों की नहीं, बल्कि पारदर्शी व्यवस्था की गारंटी चाहिए।”

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में फिर पेपर लीक! MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा, 5 लाख में प्रश्नपत्र बेचने का दावा, कांग्रेस हमलावर

फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन टालनी पड़ी सुनवाई, पेपर लीक मामले में नहीं पहुंचे सरकारी वकील

मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पत्नी के एक कॉल से खुला राज

‘मुझे लगातार गालियां और धमकियां मिल रहीं’, पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर ने दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत

राउत ने आरोप लगाया कि देश में कानून का राज खत्म हो चुका है और हर व्यवस्था बेईमानी के सहारे चलाई जा रही है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में फिर पेपर लीक! MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा, 5 लाख में प्रश्नपत्र बेचने का दावा, कांग्रेस हमलावर

एंटी-डिफेक्शन लॉ का दिया हवाला; RSS पर साधा निशाना

उद्धव ठाकरे गुट के नेता ने दल-बदल विरोधी कानून का जिक्र करते हुए सरकार पर गैर-कानूनी तरीके से पार्टियों और विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब देश में कठोर एंटी-डिफेक्शन लॉ होने के बावजूद चुनी हुई सरकारों और दलों को तोड़ा जा सकता है, तो फिर महज कानून बनाकर पेपर लीक को कैसे रोका जा सकता है।

संजय राउत ने आगे निशाना साधते हुए कहा कि जब तक शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े लोग बैठे रहेंगे, तब तक मोदी सरकार में पेपर लीक की घटनाएं बंद नहीं हो सकतीं।

लोकसभा में भारी नारेबाजी और 5 बजे तक स्थगन

एंटी पेपर लीक बिल पेश किए जाने के दौरान लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने जोरदार नारेबाजी की। विपक्ष 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह से जवाब और जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा था।

सदन में लगातार बढ़ते हंगामे और तख्तियां दिखाए जाने के कारण अध्यक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही शाम 5 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Anti paper leak amendment bill 2026 sanjay raut reaction lok sabha protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 04:18 PM

Topics:  

  • Mumbai
  • Mumbai News
  • NEET Paper Leak
  • Sanjay Raut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.