- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mahayuti But Mahajhoothi Government Aaditya Thackeray Burns Gr Holi
यह ‘महायुति’ नहीं बल्कि ‘महाझूठी’ सरकार, आदित्य का सरकार पर तंज, GR की जलाई होली
महाराष्ट्र में पहली कक्षा के छात्रों के लिए तीसरी भाषा- हिंदी सीखना अनिवार्य मामले में आदित्य ठाकरे ने सरकार पर तंज कसा। शिवसेना यूबीटी ने मुंबई में सरकार के आदेश की होली भी जलाई।
- Written By: प्रिया जैस

सरकार के जीआर की जलाई होली (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: राज्य विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। इस पृष्ठभूमि में महा विकास अघाड़ी के नेताओं की एक बैठक विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के शासकीय निवास स्थान पर हुई। इसके बाद महा विकास अघाड़ी ने संवाददाताओं के साथ बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने सरकार द्वारा आयोजित चायपान कार्यक्रम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार की चाय पर जाना एक पाप है, क्योंकि यह कोई ‘महायुति’ नहीं बल्कि ‘महाझूठी’ सरकार है।
आदित्य ने कहा कि सोमवार से सत्र शुरू हो रहा है। उसकी पूर्वसंध्या पर चायपान कार्यक्रम होता है। लेकिन हमने सोचा कि इस सरकार की चाय पर जाना यानी पाप करना है। यह सरकार एक भाजपा पार्टी और दो गद्दार गुटों की मिलीभगत से चल रही है। यह सरकार तीन दिशाओं में तीन अलग-अलग मुंह से बोल रही है। मंत्रियों में आपस में झगड़े हो रहे हैं — चाहे वो बंगले को लेकर हो या गाड़ियों को लेकर, या फिर यह तय करने को लेकर कि कौन किस जिले का प्रभारी मंत्री होगा।
भाजपा की टैगलाइन – दाग अच्छे हैं : आदित्य
आदित्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने भी खुलेआम यह कहा जाता है कि ‘मेरा फंड उसने चुरा लिया’। इससे पता चलता है कि इनके बीच समन्वय की भारी कमी है। आदित्य ने तंज कसते हुए कहा कि हमने इसलिए फैसला किया है कि कम से कम चायपान में जाकर ये एक-दूसरे का चेहरा तो देख सकें। भाजपा की नई टैगलाइन अगर ‘दाग अच्छे हैं’ बन भी गई हो, तो भी मंत्रिमंडल में बैठे कई लोग भ्रष्टाचार के दाग लिए बैठे हैं। यही वे लोग हैं जिन पर मुख्यमंत्री ने खुद आरोप लगाए थे, किसी को जेल में डालने की बात कही थी, किसी पर ईडी लगाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
SRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
The anti- Maharashtra BJP government has made it compulsory for 1st standard students to learn a 3rd language- Hindi. The language imposition will not be tolerated in Maharashtra, and more so, beyond politics, it is absolute stupidity to impose this load on such young children.… pic.twitter.com/jf90kn3OqR — Aaditya Thackeray (@AUThackeray) June 29, 2025
11वीं की प्रवेश सूची में गड़बड़ियां
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की इस भ्रष्ट सरकार में हर रोज कोई न कोई घोटाला सामने आता है। 25 लाख छात्रों के लिए 11वीं कक्षा की पहली प्रवेश सूची घोषित की गई है। हमने आंदोलन की चेतावनी दी थी, शायद उसी डर से यह सूची घोषित कर दी गई। रात में यह खबर मिलने के बाद कई अभिभावकों ने हमें फोन किए। लेकिन इस पहली सूची में भी भारी गड़बड़ियां हुई हैं।
प्यार है तो मराठी में पढ़वाएं अजान, हिंदी विरोध पर मंत्री नितेश राणे का हमला
आदित्य ठाकरे ने सवाल उठाते हुए कहा एक बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह गड़बड़ी दादा भुसे ने जानबूझकर किसी कॉलेज को फायदा पहुंचाने के लिए की है? यही वही दादा भुसे हैं, जिन्होंने पहली से पांचवीं तक हिंदी थोपने की कोशिश की है। इस तरह से आदित्य ने सरकार के निर्णयों और कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा।
Mahayuti but mahajhoothi government aaditya thackeray burns gr holi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMअब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
May 19, 2026 | 05:58 AMMaharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम
May 19, 2026 | 05:55 AMThird Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
May 19, 2026 | 05:30 AMपेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














