लाडकी बहिन योजना: महिलाओं के खातों में जल्द आएंगे 1500 रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने शुरू की प्रक्रिया
Maharashtra में लाडकी बहिन योजना के तहत 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने 2-3 दिनों में भुगतान का आश्वासन दिया है, साथ ही E-KYC पूरा करना अनिवार्य बताया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
लाड़ली बहन योजना (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ladki Bahin Yojana Latest Update: महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसा जमा करने की तकनीकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
इस घोषणा के बाद से राज्य भर की महिलाओं में खुशी और संतोष का माहौल देखा जा रहा है। मंत्री अदिती तटकरे के अनुसार, योजना के तहत मिलने वाली 1500 रुपए की सम्मान निधि सीधे लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर सभी पात्र महिलाओं के खातों में यह राशि जमा हो जाएगी।
गौरतलब है कि जनवरी महीने की किश्त 23 फरवरी को वितरित की गई थी, जिसके बाद से ही महिलाएं फरवरी महीने के लाभ का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह योजना मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर जारी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध बाइक टैक्सियों पर प्रताप सरनाईक का शिकंजा, ऐप बंद करने और मालिकों पर केस दर्ज करने के निर्देश
श्रमिकों के लिए हेल्थ कवच, आकाश फुंडकर ने दिए 18 नए अस्पताल और 3 मेडिकल कॉलेजों के निर्देश
महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर महा संग्राम की तैयारी, अगले हफ्ते बज सकता है चुनावी बिगुल
चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग सीख न दे, साटम का रोहित पवार पर हमला, जानें क्यों छिड़ी मुंबई नालेसफाई पर जंग
ये भी पढ़ें :- सायन अस्पताल पुनर्विकास का दूसरा चरण शुरू, 2500 करोड़ की परियोजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
ई-केवायसी 31 मार्च तक का समय
लाडकी बहिन योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों का ई-केवायसी पूर्ण होना अनिवार्य है। जिन महिलाओं ने फॉर्म भरते समय या ई-केवायसी के दौरान अनजाने में गलत जानकारी दर्ज कर दी थी, उन्हें सुधार करने का एक अंतिम अवसर दिया गया है।
विभाग ने ऐसे सुधारों के लिए 31 मार्च 2026 तक की समय सीमा तय की है, प्रशासन ने अपील की है कि जिन महिलाओं का डेटा त्रुटिपूर्ण है, वे इस बचे हुए समय में अपनी जानकारी अपडेट करा लें, ताकि भविष्य में भुगतान में कोई तकनीकी बाधा न आए।
