सायन अस्पताल पुनर्विकास का दूसरा चरण शुरू, 2500 करोड़ की परियोजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Lokmanya Tilak Hospital Expansion Plan: मुंबई के सायन स्थित लोकमान्य तिलक अस्पताल के पुनर्विकास के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। 2500 करोड़ की इस परियोजना से अस्पताल की क्षमता दोगुनी होगी।
mumbai-sion-hospital-redevelopment-phase2-2500cr-health-2026
रितु तावड़े (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Sion Hospital Redevelopment Phase 2: मुंबई के नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सायन स्थित लोकमान्य तिलक महानगरपालिका सामान्य अस्पताल के पुनर्विकास के दूसरे चरण का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार और बीएमसी मिलकर एक मजबूत और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 2500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसका निर्माण कार्य नवंबर 2030 तक पूरा होने की उम्मीद है।

पुनर्विकास के तहत अस्पताल में मुख्य इमारत, कैंसर उपचार केंद्र, आपातकालीन सेवाएं और बाह्यरोगी विभाग का निर्माण किया जाएगा। परियोजना के पूर्ण होने के बाद सायन अस्पताल की क्षमता दोगुनी होकर कुल 3,286 बिस्तरों तक पहुंच जाएगी, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

सायन, धारावी, चेंबूर और वडाला के लोगों को बड़ी राहत

सीएम ने कहा कि मुंबई में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। नई स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूदा दबाव को कम करने में सहायक होंगी, विभिन्न योजनाओं के तहत आम नागरिकों को 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक कैप्टन आर, तमिल सेत्वन ने विश्वास जताया कि इस परियोजना से सायन, धारावी, चेंबूर और वडाला सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com