‘सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान’ में महाराष्ट्र नंबर-1, 192 ग्राम पंचायतें टॉप सूची में
Suposhit Gram Panchayat Campaign में महाराष्ट्र ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। 1000 सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों में राज्य की 192 पंचायतें शामिल हैं। इसका श्रेय आंगनवाड़ी सेविकाओं को दिया।
- Written By: अपूर्वा नायक
अदिती तटकरे (सौ. सोशल मीडिया )
Top Performing Gram Panchayats Of India: कुपोषण मुक्त और सक्षम गांवों के निर्माण के लिए चलाए जा रहे ‘सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान’ में महाराष्ट्र ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे ने घोषणा करते हुए इस बड़ी सफलता का श्रेय आंगनवाड़ी सेविकाओं को दिया। बेहतरीन प्रदर्शन से खुश हुई सरकार अब आंगनवाड़ी सेविकाओं की लंबित मांगों पर भी मेहरबान नजर आ रही है।
अंगणवाडी सेविकांच्या मागण्यांबाबत सकारात्मक ! राज्यातील अंगणवाडी सेविका व कर्मचाऱ्यांच्या प्रलंबित मागण्यांबाबत महाराष्ट्र राज्य अंगणवाडी कर्मचारी कृती समिती, महाराष्ट्र राज्य अंगणवाडी कर्मचारी संघ, संयुक्त संघर्ष समितीच्या प्रतिनिधींसोबत बैठक घेण्यात आली. महाराष्ट्रातील… pic.twitter.com/vHAPOAQgJ6 — Aditi S Tatkare (@iAditiTatkare) February 25, 2026
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बढ़ी इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट की मांग, 5 साल में जारी हुए 95 हजार से ज्यादा IDP
Maharashtra MLC Election से पहले खरीद-फरोख्त का आरोप, कांग्रेस ने महायुति को घेरा
मुंबई के बीएमसी अस्पतालों में बढ़ेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, PPP मॉडल पर शुरू होंगे MRI और डायलिसिस सेंटर
मुंबई मनपा में भाजपा-शिंदे गठबंधन को झटका, आदित्य ठाकरे के विरोध के बाद 4 प्रस्ताव स्थगित
आंगनवाड़ी सेविकाओं की मांगों पर सरकार सकारात्मक
मंत्री तटकरे के अनुसार, देश की 1000 सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों में से महाराष्ट्र की 192 ग्राम पंचायतों ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार के प्रभावी नियोजन और जमीनी स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बेहतर समन्वय का परिणाम है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं में कुपोषण की जड़ से खत्म करना और स्वच्छता व टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
ये भी पढ़ें :- चंद्रपुर किडनी रैकेट पर सियासत तेज, पद्मश्री डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
मंत्री तटकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों और विशेष रूप से आंगनवाड़ी सेविकाओं व मददनीसों को इस सफलता के लिए बधाई दी। मंत्रालय में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में मंत्री तटकरे ने स्पष्ट किया कि सरकार आंगनवाड़ी सेविकाओं के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। इसलिए सरकार ने निम्न प्रमुख निर्णय लिए हैं।
