Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर का पैसा गया कहां?… उमर अब्दुल्ला के ऑपरेशन लोटस के आरोपों पर हुसैन दलवई का भाजपा से तीखा सवाल

Husain Dalwai On Operation Lotus: कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने महाराष्ट्र यूसीसी समिति और जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन लोटस के आरोपों को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। बोले- राम मंदिर का पैसा गया कहां?

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 12, 2026 | 02:38 PM

हुसैन दलवई (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Husain Dalwai Slams BJP: कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने रविवार को समान नागरिक संहिता, जम्मू-कश्मीर की राजनीति और राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने महाराष्ट्र में यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए बनाई गई समिति की संरचना पर सवाल उठाते हुए इसे सभी वर्गों के साथ न्याय न करने वाला कदम बताया।

हुसैन दलवई ने मीडिया से कहा कि महाराष्ट्र में यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए जो समिति बनाई गई है, उसमें सबसे बड़ी कमी यह है कि न तो एक भी मुस्लिम सदस्य को शामिल किया गया है और न ही एक भी ईसाई सदस्य को। यदि कॉमन सिविल कोड पूरे देश और सभी समाजों के लिए बनाया जा रहा है, तो उसमें सभी समुदायों का समान प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

महत्वपूर्ण विषय पर जल्दबाजी में फैसला लेना उचित नहीं

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र भी लिखा है। हुसैन दलवई ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर जल्दबाजी में फैसला लेना उचित नहीं है और सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

वाशिम-नांदेड़ हाईवे के तोंडगांव-धूमका टोल प्लाजा पर न्यायालय की जब्ती कार्रवाई

‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’… नागपुर में एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा हमला

BMC अस्पतालों में डिजिटल पेमेंट फेल: सिर्फ KEM में UPI सुविधा; सायन, नायर समेत 21 बड़े अस्पताल रेस से बाहर

अकोला में मानसून अलर्ट, जलजनित और कीटजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उस बयान पर भी हुसैन दलवई ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य में ‘ऑपरेशन लोटस’ चल रहा है और विधायकों को खरीदने के लिए करोड़ों रुपए दिए जा रहे हैं। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा, ऐसा हो सकता है। राम मंदिर का पैसा गया कहां? उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पहले ‘वोट चोरी’ होती थी और अब सीट चोरी भी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: अमरावती ग्रामीण पुलिस का ‘ऑपरेशन कवच’ शुरू, हेल्मेट और नशामुक्ति पर विशेष जोर

राम मंदिर का पैसा कहां गया?

इसके साथ ही हुसैन दलवई ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें सीएम योगी ने आरोप लगाया था कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान मंदिरों के चढ़ावे का इस्तेमाल मस्जिदों की दीवारें बनाने में किया गया। इस पर हुसैन दलवई ने कहा, राम मंदिर का पैसा कहां गया? शायद उसका भी इसी तरह इस्तेमाल हो रहा होगा। मंदिरों का खजाना भी लूटा जा रहा है। लूट करना, झूठ बोलना और चोरी करना अब इनकी नीति बन गई है। ये कैसी बातें करते हैं, कुछ भी बोलते रहते हैं।

-एजेंसी की रिपोर्ट से

Husain dalwai slams bjp over ram mandir funds and operation lotus

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 02:38 PM

Topics:  

  • Husain Dalwai
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Omar Abdullah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.