Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में ई-चालान परियोजना 31 जुलाई तक बढ़ी, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर डिजिटल सख्ती

Maharashtra Traffic Fine: महाराष्ट्र सरकार ने 'वन स्टेट वन ई-चालान' परियोजना को 31 जुलाई तक बढ़ाया। केंद्र के नए नियमों के तहत अब 6 महीने बाद भी स्वतः निरस्त नहीं होंगे ट्रैफिक ई-चालान।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 12, 2026 | 03:44 PM

महाराष्ट्र में ई-चालान परियोजना (सोर्स - AI)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra e-Challan Project: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए राहत नहीं, बल्कि डिजिटल सख्ती और कसने जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने ‘वन स्टेट वन ई-चालान’ परियोजना की अवधि 31 जुलाई तक बढ़ाकर साफ कर दिया है कि ई-चालान का पहिया किसी भी हाल में नहीं रुकेगा। ‘वन नेशन वन ई-चालान’ प्रणाली लागू होने तक मौजूदा व्यवस्था पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बिना किसी रुकावट के कार्रवाई होती रहे।

इसी के साथ ही केंद्र की नई राष्ट्रीय ई-चालान व्यवस्था लागू करने की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। राज्य में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर डिजिटल कार्रवाई का सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है। महाराष्ट्र सरकार ने ‘वन स्टेट वन ई-चालान’ परियोजना को 31 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

गृह विभाग ने इस संबंध में 10 जुलाई को शासनादेश जारी किया। राज्य सरकार का कहना है कि ‘वन नेशन वन ई-चालान’ व्यवस्था पूरी तरह लागू होने में अभी कुछ समय लगेगा। ऐसे में ट्रैफिक नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने और कार्रवाई में किसी तरह की रुकावट न आए, इसके लिए मौजूदा ई-चालान व्यवस्था को जारी रखना आवश्यक है।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया-बल्लारशाह रेलमार्ग का देवलगांव रेलवे फाटक बना बड़ी मुसीबत, 24 घंटे में 35 बार बंद होने से जनता बेहाल

‘मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार, फैसला जनता करेगी’- कोस्टल रोड विवाद पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार

नागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’

गोमूत्र पिलाया, सिर के बाल उखाड़े… ठाकरे गुट के पूर्व सांसद के घर में अघोरी प्रथा का खेल! बहू ने लगाए आरोप

राज्य सरकार के अनुसार महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे वाहनों की संख्या के कारण ट्रैफिक जाम और सड़क सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां बढ़ रही हैं। वहीं, मौके पर चालान वसूलने के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए वर्ष 2018 में राज्य भर में ई-चालान परियोजना शुरू की गई थी।

इसके लिए करीब 59.12 करोड़ रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दी गई थी। निविदा प्रक्रिया के बाद टेलीकम्युनिकेशन्स कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड को परियोजना का सेवा प्रदाता चुना गया। 11 दिसंबर 2018 को महाराष्ट्र सरकार और कंपनी के बीच पांच वर्ष का ठेका हुआ। ठेका में बेहतर कार्य और संतोषजनक सेवाओं की स्थिति में दो वर्ष तक अवधि बढ़ाने का प्रावधान भी रखा गया था।

यह भी पढ़ेः- ‘मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार, फैसला जनता करेगी’- कोस्टल रोड विवाद पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार

199 करोड़ बढ़ी मंजूरी लागत

परियोजना के संचालन व रखरखाव के लिए पहले 90 करोड़ रुपए और बाद में 50 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मंजूरी दी गई, जिससे इसकी कुल मंजूरी लागत बढ़कर 199 करोड़ रुपए हो गई।
‘वन नेशन वन ई-चालान’ परियोजना के क्रियान्वयन में अभी समय लगेगा, इसलिए मौजूदा व्यवस्था को जारी रखने का निर्णय लिया गया।

छह महीने स्वतः निरस्त नहीं होंगे ई-चालान

केंद्र सरकार की 20 जनवरी की अधिसूचना के अनुसार अब ई-चालान छह महीने बाद स्वतः निरस्त नहीं होंगे। इसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने टीसीआईएल को 31 जुलाई तक सेवा विस्तार दिया है। इस दौरान राज्यभर में ई-चालान प्रणाली पहले की तरह संचालित रहेगी और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर डिजिटल कार्रवाई निर्बाध जारी रहेगी। परियोजना का खर्च पुलिस विभाग के मंजूर बजटीय प्रावधान से वहन किया जाएगा।

Maharashtra one state one e challan project extended july 31 traffic fine updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 03:44 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Traffic Jam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.