अंधेरी स्टेशन पर मराठी भाषा को लेकर अनोखा विवाद: टीसी और यात्री के बीच तीखी बहस; आरपीएफ दफ्तर पहुंचा मामला
Andheri Railway Station: मुंबई के अंधेरी स्टेशन पर ट्रेन यात्री और टीसी के बीच मराठी भाषा में बात करने को लेकर हुआ विवाद। मामला आरपीएफ दफ्तर पहुंचा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- Written By: रूपम सिंह
मराठी भाषा को लेकर अनोखा विवाद (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Andheri Railway Station Marathi Language Dispute: पश्चिम रेलवे के अंधेरी स्टेशन पर मराठी भाषा को लेकर एक अनोखा विवाद सामने आया है। आमतौर पर मराठी भाषा को लेकर स्थानीय और बाहरी लोगों के बीच विवाद देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार एक यात्री का विवाद कथित तौर पर एक मराठी टीसी से ही हो गया। मराठी में बातचीत करने की मांग को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद मामला रेलवे सुरक्षा बल कार्यालय तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
आरोप है कि लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री ने टीसी से महाराष्ट्र में कार्यरत होने के कारण मराठी में बातचीत करने का आग्रह किया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और संबंधित यात्री को करीब एक घंटे तक अंधेरी स्थित आरपीएफ कार्यालय में रोके रखने का आरोप लगाया गया।
साथ ही उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करने का भी दावा किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मराठी एकीकरण समिति के कार्यकर्ता आरपीएफ कार्यालय पहुंचे और यात्री को छोड़ने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया: तिरोड़ा में किसानों की अनोखी मांग, मंत्रियों और सांसदों का वेतन रोककर सरकार जल्द जारी करे धान का बोनस
Akola News: शिक्षक हितों को मिलेगी प्राथमिकता, अकोला में बोले विधायक किरण सरनाइक
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: नागपुर से 800 श्रद्धालु बोधगया के लिए रवाना, फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी
छत्रपति संभाजीनगर की MGM विश्वविद्यालय के छात्रों को मिलेगा द हिंदू में प्रशिक्षण और इंटर्नशिप करने का अवसर
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों ने सवाल उठाया है कि किसी सरकारी कर्मचारी से मराठी में संवाद करने का आग्रह करना सरकारी कार्य में बाधा कैसे माना जा सकता है।
यह भी पढ़ेः- BMC अस्पतालों में डिजिटल पेमेंट फेल: सिर्फ KEM में UPI सुविधा; सायन, नायर समेत 21 बड़े अस्पताल रेस से बाहर
मराठी एकीकरण का विरोध-प्रदर्शन
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्री ने केवल महाराष्ट्र में कार्यरत कर्मचारियों से मराठी में संवाद करने का आग्रह किया।
- इस दौरान एक अन्य मराठी टीसी भी बहस में शामिल हो गया और उसने यात्री से पूछा कि यदि वह मराठी का इतना समर्थक है, तो मोबाइल और व्हाट्सऐप मराठी में क्यों नहीं इस्तेमाल करता और क्या उसे मराठी बाराखड़ी आती है।
वेस्टर्न रेलवे सीपीआरओविनीत अभिषेक ने बाताया की अंधेरी रेलवे स्टेशन पर मराठी भाषा को लेकर टीसी और यात्री के बीच हुए विवाद की जानकारी मिली है। इस मामले की गहनता से जांच जारी है।
