Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार, फैसला जनता करेगी’- कोस्टल रोड विवाद पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार

Mumbai Mayor News: कोस्टल रोड के निरीक्षण पर ट्रोल करने वालों को मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने दिया करारा जवाब। कहा- मुंबईकर तय करेंगे कि मैं रील स्टार हूँ या रियल स्टार।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 12, 2026 | 03:23 PM

मेयर रितु तावड़े (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Coastal Road Inspection Mayor Ritu Tawde: कोस्टल रोड के निरीक्षण को लेकर सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के बीच मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका दौरा किसी फोटोशूट या सोशल मीडिया प्रचार के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों, विशेष रूप से समुद्र की ऊंची लहरों के बीच रेलिंग के पास बैठे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से था।

‘सुरक्षा मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी’

मेयर ने कहा कि मानसून के दौरान कोस्टल रोड का निरीक्षण करना उनके पद की जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनका कर्तव्य है और इसी उद्देश्य से उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

‘मुंबईकर तय करेंगे, मैं रील स्टार या रियल स्टार’

रितु तावड़े ने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, “मुंबईकर तय करेंगे कि मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार।” उनके अनुसार, जनता उनके काम के आधार पर निर्णय करेगी, न कि सोशल मीडिया पर चल रही टिप्पणियों के आधार पर।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’

गोमूत्र पिलाया, सिर के बाल उखाड़े… ठाकरे गुट के पूर्व सांसद के घर में अघोरी प्रथा का खेल! बहू ने लगाए आरोप

Washim News: 29 जुलाई तक पूरा करें एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन, जिलाधिकारी के निर्देश

नागपुर में बोले CM फडणवीस: एक्यूपंक्चर से दूर हुआ था मेरा पीठ दर्द, इसके विकास में कमी नहीं आने देगी सरकार

यह भी पढ़ेः- अंधेरी स्टेशन पर मराठी भाषा को लेकर अनोखा विवाद: टीसी और यात्री के बीच तीखी बहस; आरपीएफ दफ्तर पहुंचा मामला

वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

मानसून के दौरान निरीक्षण के समय मेयर को समुद्र में ऊंचे ज्वार के बीच समुद्री दीवार पर बैठे लोगों को वहां से हटने और सतर्क रहने की अपील करते हुए देखा गया था। उन्होंने नागरिकों से खराब मौसम और समुद्री परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में नहीं डालने का आग्रह भी किया था। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

फोटोशूट के आरोपों पर सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाया कि सुरक्षा निरीक्षण को प्रचार का माध्यम बनाया गया। इन आरोपों को खारिज करते हुए मेयर ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था और वे भविष्य में भी मुंबईकरों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर इसी तरह सक्रिय रहेंगी।

Mayor ritu tawde mumbai coastal road inspection social media trolling reply

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 03:23 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Ritu Tawde

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.