Maharashtra Top 10 News: ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट से लेकर पुलिस विभाग के फेरबदल तक, पढ़ें राज्य की प्रमुख खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: महाराष्ट्र में आज क्या-क्या हुआ? ₹4,700 करोड़ के ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट और पुलिस विभाग के बड़े फेरबदल समेत पढ़ें राज्य के टॉप 10 मुख्य समाचार।
maharashtra top 10 news updates transmission project police transfers
गौतम अडानी, देवेंद्र फडणवीस और तुकाराम मुंढे(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Updates: राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस को महाराष्ट्र में ₹4,700 करोड़ का विशाल ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिला है, जिससे मुंबई, पुणे और सातारा में बिजली आपूर्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।

वहीं दूसरी ओर, गृह विभाग ने पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट लाते हुए 43 ACP और DYSP स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके अलावा, आम जनता को राहत देते हुए सरकार ने खुले खाद्य तेल पर लगा बैन हटा दिया है, जबकि मुंबई में टैक्सी-ऑटो का सफर 1 सितंबर से महंगा होने जा रहा है।

1. महाराष्ट्र में 4,700 करोड़ का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट अडानी के नाम! जानें सातारा, पुणे और MMR का कैसे होगा फायदा

adani energy 4700 crore transmission project maharashtra satara pune mmr
गौतम अडानी की फोटो(सोर्स: एआई फोटो)

महाराष्ट्र के इंफ्रास्ट्रक्चर और बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। प्राइवेट सेक्टर की प्रमुख ट्रान्समिशन और वितरण कंपनी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड, जो कि अडानी समूह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, ने महाराष्ट्र में ₹4,700 करोड़ का एक विशाल ट्रान्समिशन प्रोजेक्ट हासिल किया है।

पढें पूरी रिपोर्ट...

2. Maharashtra Police Transfer: महाराष्ट्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 ACP और DYSP अधिकारियों के तबादले

Maharashtra Police ACP-DYSP Transfer List
महाराष्ट्र पुलिस विभाग में हुए तबादलेप्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: AI

महाराष्ट्र शासन के गृह विभाग और पुलिस स्थापना मंडल क्रमांक-1 की सिफारिशों पर अमल करते हुए पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए गए है। जारी किए गए ताजा आदेश के अनुसार, राज्य भर में कुल 43 उपविभागीय पुलिस अधिकारियों (DYSP) और सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) के तबादले एवं नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इस व्यापक फेरबदल से मुंबई, पुणे, ठाणे, नागपुर, नासिक, गड़चिरोली और बीड जैसे प्रमुख जिलों के प्रशासनिक ढांचे पर सीधा असर पड़ेगा।

पढें पूरी रिपोर्ट...

3. मिलावटखोरों पर कसें शिकंजा, लेकिन गरीबों को न हो परेशानी... CM फडणवीस का मुंढे को आदेश, खुले तेल पर हटा बैन

maharashtra cm devendra fadnavis lifts loose edible oil ban order
तुकाराम मुंढे और देवेंद्र फडणवीस(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में खुले खाद्य तेल की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लेने का एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल, FDA द्वारा खाद्य सुरक्षा नियमों को सख्त बनाने के तहत खुले तेल की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया था।

पढें पूरी रिपोर्ट...

4. लव स्टोरी के चक्कर में लीक हुआ MPSC का पेपर! बॉयफ्रेंड ने निकालवाया था FDA ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का पर्चा

mpsc fda drug inspector paper leak love story case
पेपार लीक की सांकेतिक फोटो(सोर्स: एआई फोटो)

MPSC की परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। आमतौर पर परीक्षा के पेपर लीक होने के पीछे बड़े-बड़े रैकेट और लाखों-करोड़ों रुपये के लेनदेन की बातें सामने आती हैं, लेकिन इस बार का मामला पूरी तरह से अलग है।

पढें पूरी रिपोर्ट...

5. इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

Pyare Khan Statement On Allahabad High Court Hijab Verdict
महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खानसोर्स: सोशल मीडिया

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्कूल परिसर में हिजाब पहनने की अनुमति मांगने वाली एक छात्रा की याचिका को खारिज किए जाने के बाद देश में सियासी पारा गरमा गया है। इस फैसले के बाद सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक गलियारों से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले की कड़ी आलोचना की। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पढें पूरी रिपोर्ट...

6. अपराधियों की कुंडली से AI तक: नागपुर पुलिस का यह नया फैसला गुंडों में भरेगा खौफ या पैदा करेगा नया विवाद?

Nagpur CP Vishwas Nangre Patil
नागपुर पुलिस कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल(सोर्स: सोशल मीडिया)

नागपुर शहर में अपराध होने के बाद आरोपी की तलाश करने की पारंपरिक पुलिसिंग से आगे बढ़ते हुए अब 'अपराध से पहले रोकथाम' पर जोर दिया जाएगा। पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने साफ किया है कि शहर में सुरक्षित माहौल बनाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि मुंबई की तर्ज पर अब नागपुर में भी एंटी गुंडा स्क्वाड बनाया जाएगा जो क्राइम ब्रांच से जुड़कर शहर भर में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाएगा।

पढें पूरी रिपोर्ट...

7. मुझे माफ करो... कुणाल ने आखिरी कॉल में क्या कहा था? खवड्या पहाड़ी मामले में मौसी ने खोला पारिवारिक कलह का राज

kunal last call sambhajinagar khawadya pahadi case aunt reveals family dispute
कुणाल और उसका परिवार(सोर्स: एआई फोटो)

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के खवड्या डोंगर इलाके में हुई कुणाल चांदगुडे की दुखद मौत के मामले में एक बेहद संवेदनशील और बड़ा मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर इस बात को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही थीं कि कुणाल ने आईफोन न मिलने के कारण आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया।

पढें पूरी रिपोर्ट...

8. नागपुर आ रहे राहुल गांधी! संघ मुख्यालय जाने की भी चर्चा; छात्रों की गूंज से Gen-Z को साधने का प्लान

Rahul Gandhi In Chhtron Ki Goonj
छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी(सोर्स: सोशल मीडिया)

देश के विभिन्न राज्यों में छात्रों के उठते आंदोलनों के बीच कांग्रेस ने युवाओं का प्रतिनिधित्व करने वाला 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम तैयार किया है। आगामी समय में देश के 800 शहरों में ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रमुख और बड़े शहरों के कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे।

पढें पूरी रिपोर्ट...

9. शक्कर के दाम में 1,000 रुपये क्विंटल की गिरावट: 10 लाख टन आयात, स्टॉक लिमिट सख्ती से थोक व खुदरा बाजार को राहत

Sugar price drop wholesale rate Nagpur
शक्कर की कीमत में गिरावट(सोर्स: सोशल मीडिया)

नागपुर पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ी शक्कर की कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं और कारोबारियों को फिलहाल राहत मिली है। नागपुर के थोक बाजार समेत देशभर में करीब 7,200 रुपये प्रति क्विंटल के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुके शक्कर के भाव में अचानक गिरावट आई है।

पढें पूरी रिपोर्ट...

10. महंगाई का झटका: 1 सितंबर से मुंबई में टैक्सी-ऑटो का सफर होगा महंगा, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Mumbai Auto Rickshaw New Fare
मुंबई टैक्सी ऑटो किराया बढ़ा(सोर्स: सोशल मीडिया)

मुंबई में सीएनजी से चलने वाली काली-पीली टैक्सी और तिपहिया से सफर करने वालों की जेब पर अब थोड़ा और बोझ पड़ेगा। मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) ने दोनों वाहनों के किराये में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। नई दरें 1 सितंबर से लागू होंगी।

पढें पूरी रिपोर्ट...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com