लव स्टोरी के चक्कर में लीक हुआ MPSC का पेपर! बॉयफ्रेंड ने निकालवाया था FDA ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का पर्चा

MPSC Paper Leak: MPSC FDA ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले का खुलासा, अपनी गर्लफ्रेंड को पास कराने के लिए बॉयफ्रेंड ने लीक करवाया था पर्चा। जानें इस लव स्टोरी और पेपर लीक से जुड़ी पूरी खबर।
mpsc fda drug inspector paper leak love story case
पेपार लीक की सांकेतिक फोटो(सोर्स: एआई फोटो)
Published on
Updated on

MPSC FDA Drug Inspector Paper Leak: MPSC की परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। आमतौर पर परीक्षा के पेपर लीक होने के पीछे बड़े-बड़े रैकेट और लाखों-करोड़ों रुपये के लेनदेन की बातें सामने आती हैं, लेकिन इस बार का मामला पूरी तरह से अलग है।

महाराष्ट्र में FDA के ड्रग इंस्पेक्टर ग्रेड-बी परीक्षा का पेपर किसी पेशेवर अपराधी या बड़े माफिया ने नहीं, बल्कि एक बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका के लिए लीक करवाया था। इस अनोखी और हैरान कर देने वाली लव स्टोरी के खुलासे ने जांच एजेंसियों और पूरे प्रशासनिक अमले को चकरा कर रख दिया है।

ऐसे हुआ प्रेम कहानी के पीछे छिपे इस खेल का पर्दाफाश

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा की गई प्राथमिक जांच में इस चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस परीक्षा में शामिल हो रही अपनी प्रेमिका को पास कराने और उसे अधिकारी बनाने के लिए एक सिरफिरे प्रेमी ने एक खतरनाक साजिश रची।

उसने MPSC के अंदर ही काम करने वाले एक बेहद निचले स्तर के कर्मचारी से सांठगांठ की और ड्रग इंस्पेक्टर की परीक्षा का पूरा प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही बाहर निकलवा लिया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह लीक हुआ पेपर केवल उसी प्रेमिका तक ही पहुंचा था, जिसे इसका सीधा लाभ मिला।

mpsc fda drug inspector paper leak love story case
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक पर भड़के मनसे नेता, कहा- PM मोदी के कड़े कानून के बाद भी FIR दर्ज क्यों नहीं?

एक की 'लव स्टोरी' ने बिगाड़ा हजारों छात्रों का खेल

भले ही पुलिस की प्राथमिक जांच में यह निष्कर्ष निकला है कि यह लीक हुआ पेपर केवल एक ही उम्मीदवार तक पहुंचा था, लेकिन इस 'प्रेम कहानी' का भारी खामियाजा राज्य के उन हजारों ईमानदार छात्रों को भुगतना पड़ा है, जो सालों से इस परीक्षा के लिए खून-पसीना एक कर रहे थे।

जैसे ही मुंबई पुलिस की जांच में प्रश्नपत्र लीक होने और एक उम्मीदवार को इसका फायदा मिलने की बात प्राथमिक तौर पर साबित हुई, वैसे ही महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को तुरंत रद्द करने का ऐतिहासिक और कड़ा फैसला ले लिया। एक अनोखी प्रेम कहानी की जिद ने कई होनहार छात्रों के सपनों पर फिलहाल पानी फेर दिया है।

आखिर कैसे पूरी हुई थी परीक्षा की प्रक्रिया?

MPSC द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए इस पूरी भर्ती प्रक्रिया का घटनाक्रम इस प्रकार रहा है।

  • 22 मार्च 2026: इस दिन राज्य के 6 विभागीय मुख्यालयों के परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन माध्यम से यह स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित की गई थी।

  • 12 जून 2026: इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें इंटरव्यू के लिए कुल 506 उम्मीदवारों को पात्र घोषित किया गया।

  • 01 जुलाई से 22 जुलाई 2026: इस अवधि के दौरान कुल 488 पात्र उम्मीदवारों के इंटरव्यू आयोजित किए गए।

  • 22 जुलाई 2026: इंटरव्यू समाप्त होने के बाद उसी शाम आयोग ने अपनी वेबसाइट पर 485 पात्र और 3 अपात्र उम्मीदवारों की एक प्रोविजनल मेरिट सूची भी जारी कर दी थी।

जैसे ही उम्मीदवार अपनी अंतिम नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे, तभी इस बड़ी धांधली का खुलासा हो गया और पूरी चयन सूची रद्द कर दी गई।

mpsc fda drug inspector paper leak love story case
नागपुर आ रहे राहुल गांधी! संघ मुख्यालय जाने की भी चर्चा; छात्रों की गूंज से Gen-Z को साधने का प्लान

दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देना होगा कोई शुल्क

भर्ती रद्द होने से निराश छात्रों को बड़ी राहत देते हुए महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस पद के लिए जल्द ही दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को दोबारा नया आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी और न ही उनसे कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क वसूला जाएगा।

इस दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीखों की घोषणा आयोग द्वारा जल्द ही एक अलग आधिकारिक विज्ञप्ति के जरिए की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com