

Maharashtra Police ACP-DYSP Transfer List: महाराष्ट्र शासन के गृह विभाग और पुलिस स्थापना मंडल क्रमांक-1 की सिफारिशों पर अमल करते हुए पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए गए है। जारी किए गए ताजा आदेश के अनुसार, राज्य भर में कुल 43 उपविभागीय पुलिस अधिकारियों (DYSP) और सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) के तबादले एवं नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इस व्यापक फेरबदल से मुंबई, पुणे, ठाणे, नागपुर, नासिक, गड़चिरोली और बीड जैसे प्रमुख जिलों के प्रशासनिक ढांचे पर सीधा असर पड़ेगा।
गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अधिकारियों के ये तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं, पदोन्नति और विभागीय पुनर्गठन को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। ट्रांसफर लिस्ट में कई वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें राज्य के संवेदनशील व रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
राजधानी मुंबई और राज्य की सांस्कृतिक व आईटी राजधानी पुणे में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
नागपुर नारकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात रहीं शुभदा शैलेश सांख्ये को अब पुणे शहर में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर भेजा गया है। वहीं, नागपुर अपराध अन्वेषण विभाग (CID) से सविता नरेंद्र शितोले का भी पुणे शहर में ACP पद पर तबादला किया गया है।
गड़चिरोली से आसिफ अब्दुल अजीज शेख, भंडारा से विलास रामदास भोसले, चंद्रपुर से चेतन बालूभाई राठोड़ और बीड से सीमा विनायक मेर को मुंबई शहर में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष में कार्यरत मंगेश चालके को भी मुंबई शहर में ACP की जिम्मेदारी दी गई है।
स्वाप्नील राजाराम राठोड़ को ठाणे शहर के ACP पद से हटाकर परभणी जिले के गंगाखेड में उपविभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) बनाया गया है। वहीं, गंगाखेड के वर्तमान SDPO राजेंद्र श्रीरंग शिरतोडे को ठाणे शहर में ACP की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गड़चिरोली में कार्यरत पुलिस उपअधीक्षक शिवाजी मारुति गायकवाड़ तथा भामरागड से महेश कृष्णराव चव्हाण का तबादला नागपुर शहर में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर किया गया है।
सातारा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी राजीव धुराजी निले का ट्रांसफर बीड में पुलिस उपअधीक्षक, मुख्यालय के पद पर किया गया है। राजू संभाजी सोनावणे को महाराष्ट्र साइबर से श्रीवर्धन, रायगड में उपविभागीय पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही डॉ. निलेश पालवे का गंगापुर, छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण से महाराष्ट्र साइबर में पुलिस उपअधीक्षक पद पर तबादला किया गया है।
मंगेश चालके को मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष से मुंबई में सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, निनाद मधुकर सावंत का मुंबई शहर के सहायक पुलिस आयुक्त पद से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के मुंबई मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर तबादला किया गया है।
किरणकुमार सूर्यवंशी को कलवण उपविभाग से पुणे ग्रामीण के हवेली उपविभागीय पुलिस अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संबंधित पद पर वर्तमान अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी।