महंगाई का झटका: 1 सितंबर से मुंबई में टैक्सी-ऑटो का सफर होगा महंगा, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Mumbai CNG Taxi Rate: मुंबई में 1 सितंबर से काली-पीली टैक्सी और ऑटो का किराया बढ़ जाएगा। टैक्सी का न्यूनतम किराया 33 रुपये और ऑटो का 27 रुपये होगा। आइए जानते हैं नई दरें।
Mumbai Auto Rickshaw New Fare
मुंबई टैक्सी ऑटो किराया बढ़ा(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Black And Yellow Taxi Rate Increase In Mumbai: मुंबई में सीएनजी से चलने वाली काली-पीली टैक्सी और तिपहिया से सफर करने वालों की जेब पर अब थोड़ा और बोझ पड़ेगा। मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) ने दोनों वाहनों के किराये में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। नई दरें 1 सितंबर से लागू होंगी।

टैक्सी और तिपहिया का न्यूनतम किराया बढ़ा

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के एक अधिकारी के अनुसार, एमएमआरटीए ने टैक्सी के किराये में 2 रुपये और तिपहिया के किराये में 1 रुपये की बढ़ोतरी की है।

संशोधित दरों के तहत टैक्सी में शुरुआती 1.5 किलोमीटर का न्यूनतम किराया 31 रुपये से बढ़कर 33 रुपये हो जाएगा। वहीं, तिपहिया का न्यूनतम किराया 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये किया गया है।

प्रति किलोमीटर किराये में भी बदलाव किया गया है। टैक्सी का प्रति किलोमीटर किराया 20.66 रुपये से बढ़कर 21.90 रुपये और तिपहिया का किराया 17.14 रुपये से बढ़कर 18.22 रुपये हो जाएगा।

मीटर कैलिब्रेशन के बाद ही नया किराया

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) अधिकारी ने बताया कि चालक नई दर के अनुसार किराया तभी वसूल सकेंगे, जब उनके इलेक्ट्रॉनिक मीटर को संशोधित किराये के मुताबिक कैलिब्रेट किया जाएगा। इसके लिए 1 सितंबर से नवंबर के अंत तक की समयसीमा दी गई है।

निर्धारित अवधि के भीतर मीटर का कैलिब्रेशन नहीं कराने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है और उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे संशोधित किराया लागू होने के बाद मीटर की दर पर ध्यान दें।

Mumbai Auto Rickshaw New Fare
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक पर भड़के मनसे नेता, कहा- PM मोदी के कड़े कानून के बाद भी FIR दर्ज क्यों नहीं?

18 महीने बाद फिर बढ़ा किराया

महाराष्ट्र के परिवहन सचिव संजय सेठी की अध्यक्षता में हुई एमएमआरटीए की बैठक में चार सदस्यीय खटुआ समिति की सिफारिशों के आधार पर पिछले सप्ताह किराया संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। बैठक के विवरण को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया।

एमएमआर क्षेत्र में इससे पहले फरवरी 2025 में टैक्सी और तिपहिया के किराये में तीन-तीन रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। करीब 18 महीने बाद एक बार फिर किराये में संशोधन हुआ है।

इस बीच, महाराष्ट्र सरकार की ओर से तिपहिया और कैब चालकों की मराठी भाषा बोलने की दक्षता से जुड़ी जांच भी की जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में परिवहन क्षेत्र से जुड़े अन्य नियमों पर भी नजर रहेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com