-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Super 100 Scheme Free Jee Neet Coaching Centers
महाराष्ट्र में लागू होगी सुपर 100 योजना: हर जिले के मेधावी छात्रों को मिलेगी JEE-NEET की फ्री कोचिंग
- Written By: रूपम सिंह
Maharashtra Super 100 Scheme: महाराष्ट्र सरकार 'सुपर 100' योजना के तहत हर जिले में आवासीय सेंटर शुरू करेगी, जहां सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को 2 साल JEE-NEET की फ्री कोचिंग मिलेगी।

महाराष्ट्र छात्र प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Maharashtra Super 100 Scheme Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र सरकार राज्य के प्रत्येक जिले में एक आवासीय कोचिंग सेंटर शुरू करने की योजना बना रही है। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की 2 साल तक निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी। इस प्रस्तावित योजना का नाम ‘सुपर 100’ रखा गया है। इसके तहत प्रत्येक जिले के सरकारी स्कूलों से 100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
चयनित विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा, मुफ्त कोचिंग और परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के प्रस्ताव की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे की बैठक में समीक्षा की गई। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस योजना को मंजूरी के लिए वित्त विभाग के पास भेज दिया है।
जिले में एक सरकारी स्कूल बनेगा सेंटर
प्रत्येक जिले में एक सरकारी स्कूल को आवासीय कोचिंग सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, एक केंद्र की अनुमानित लागत करीब 1।15 करोड़ रुपये होगी जिसका खर्च डीपीडीसी के फंड से उठाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थी केवल आर्थिक कारणों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से वंचित न रहे।
सम्बंधित ख़बरें
गूंगी गुड़िया बयान पर नासिक में बवाल: NCP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हर्षवर्धन सपकाल से सार्वजनिक माफी की मांग
चार दिनों से ठप पड़ा है छत्रपति संभाजीनगर मनपा का E Office सर्वर, हजारों ऑनलाइन फाइलों का काम हुआ प्रभावित
‘नाश्ते में पिज्जा, सोने को गद्दा चाहिए’, नागपुर में POCSO आरोपी की अजीबोगरीब मांग; पुलिस हैरान
महाराष्ट्र में उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण तेज करने के निर्देश, 66 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण जारी
यह भी पढ़ें: – महाराष्ट्र में उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण तेज करने के निर्देश, 66 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण जारी
निजी कोचिंग संस्थानों से सहयोग पर विचार
सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि कोचिंग की व्यवस्था निजी शिक्षण संस्थानों के सहयोग से चलाई जाए या सरकारी स्तर पर ही इसकी व्यवस्था की जाए। महाराष्ट्र सरकार की यह योजना पटना में गणितज्ञ आनंद कुमार द्वारा वर्ष 2002 में शुरू किए गए ‘सुपर 30’ कार्यक्रम से प्रेरित है। वर्ष 2023 में आदिवासी विकास विभाग ने गोंदिया में 45 दिवसीय आवासीय जेईई कोचिंग शिविर आयोजित किया था जिसमें 20 से अधिक आदिवासी विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड के लिए सफलता हासिल की थी।
Maharashtra super 100 scheme free jee neet coaching centers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में लागू होगी सुपर 100 योजना: हर जिले के मेधावी छात्रों को मिलेगी JEE-NEET की फ्री कोचिंग
Aug 06, 2026 | 10:56 AMगूंगी गुड़िया बयान पर नासिक में बवाल: NCP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हर्षवर्धन सपकाल से सार्वजनिक माफी की मांग
Aug 06, 2026 | 10:55 AMआसमान से बरसेगी आफत! IMD ने 17 राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Aug 06, 2026 | 10:51 AMचार दिनों से ठप पड़ा है छत्रपति संभाजीनगर मनपा का E Office सर्वर, हजारों ऑनलाइन फाइलों का काम हुआ प्रभावित
Aug 06, 2026 | 10:47 AMGold-Silver Rate Today: आज फिर बढ़े सोने के दाम, 24 कैरेट गोल्ड हुआ महंगा, जानिए सोना-चांदी का ताजा भाव
Aug 06, 2026 | 10:46 AM‘नाश्ते में पिज्जा, सोने को गद्दा चाहिए’, नागपुर में POCSO आरोपी की अजीबोगरीब मांग; पुलिस हैरान
Aug 06, 2026 | 10:45 AMGoogle Pixel 11 लीक्स ने मचाया तहलका, क्या 5 मिनट में होगा 55% चार्ज? जानें HiLight फीचर का पूरा सच!
Aug 06, 2026 | 10:45 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM











