-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Devendra Fadnavis Orders Speedy Land Acquisition For Midc
महाराष्ट्र में उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण तेज करने के निर्देश, 66 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण जारी
- Written By: रूपम सिंह
Maharashtra MIDC Land Acquisition: CM देवेंद्र फडणवीस ने MIDC के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए। राज्य में 66,343 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया विभिन्न जिलों में जारी है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Maharashtra Industrial Land Acquisition: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए उद्योगों को आवश्यक भूमि समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक बस्तियों (एमआईडीसी) का तेजी से विस्तार हो रहा है और इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को अधिक तेज और प्रभावी बनाया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘वर्षा’ निवास पर एमआईडीसी के विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव लोकेश चंद्रा, प्रधान सचिव डॉ. श्रीकर परदेशी, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव पी। अन्बलगन, एमआईडीसी के मुख्य कार्यकारी
अधिकारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। फडणवीस ने कहा कि उच्चाधिकार समिति की मंजूरी, विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं और वन संबंधी अनुमतियों के कारण होने वाली देरी को कम करने के लिए प्रक्रिया को और सरल बनाया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
गूंगी गुड़िया बयान पर NCP का जोरदार हल्लाबोल; हर्षवर्धन सपकाल और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी
छत्रपति संभाजीनगर में मनपा हुआ सख्त; नोटिस के बाद भी नहीं हटे 41 जर्जर भवन तो किया ध्वस्त
कल्याण में अतिरिक्त जिलाधिकारी कार्यालय को मंजूरी, ठाणे राजस्व प्रशासन के पुनर्गठन का बड़ा फैसला
पुणे मनपा के 48 करोड़ के बायोगैस टेंडर में गड़बड़ी के आरोप, अनुभवहीन कंपनियों के भाग लेने से ‘रिंग’ की चर्चा
राज्य में 75 हजार एकड़ भूमि की मांग
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि औद्योगिक भूखंडों के आवंटन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ‘मिलाप’ ऑनलाइन प्रणाली लागू की गई है। इसके माध्यम से आवेदन, रियल-टाइम ट्रैकिंग, ऑफर लेटर, आवंटन आदेश और डैशबोर्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: – कल्याण में अतिरिक्त जिलाधिकारी कार्यालय को मंजूरी, ठाणे राजस्व प्रशासन के पुनर्गठन का बड़ा फैसला
उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर 2025 से 31 जुलाई 2026 के बीच राज्य में 1,183 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया गया, जिससे 5,502 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वर्तमान में राज्य में 66,343 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया गड़चिरोली, चंद्रपुर, नागपुर, पुणे, पालघर, छत्रपति संभाजीनगर, ठाणे, रत्नागिरी, रायगढ़, नाशिक और वर्धा जिलों में जारी है।
तय समय में निर्माण अनिवार्य होगा
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निर्देश दिए कि परियोजना के स्वरूप और निवेश की मात्रा के आधार पर भूखंड विकास की समयसीमा तय की जाए। निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य शुरू करना अनिवार्य होगा। यदि विकास कार्य में देरी होती है तो चरणबद्ध तरीके से जुर्माना लगाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर भूखंड वापस लेने का प्रावधान किया जाएगा। औद्योगिक भूमि के उपयोग को प्रभावी बनाने सर्वोत्तम व्यवस्थाओं और अन्य राज्यों की नीतियों का अध्ययन कर मापदंड तैयार करें।
Devendra fadnavis orders speedy land acquisition for midc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण तेज करने के निर्देश, 66 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण जारी
Aug 06, 2026 | 10:36 AMजोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज; देखिए पूरी रिकॉर्ड लिस्ट
Aug 06, 2026 | 10:24 AMShare Market: भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक और निफ्टी 16 अंक पर खुला
Aug 06, 2026 | 10:18 AMगूंगी गुड़िया बयान पर NCP का जोरदार हल्लाबोल; हर्षवर्धन सपकाल और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Aug 06, 2026 | 10:16 AMMoong Dal Popcorn: घर पर बनाएं मूंग का क्रिस्पी पॉपकॉर्न, हेल्दी और हाई-प्रोटीन स्नैक, बच्चों को भी आएगा पसंद
Aug 06, 2026 | 10:11 AMछत्रपति संभाजीनगर में मनपा हुआ सख्त; नोटिस के बाद भी नहीं हटे 41 जर्जर भवन तो किया ध्वस्त
Aug 06, 2026 | 10:06 AMमुजफ्फरनगर में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, 21 शिवभक्तों ने उठाई 221 फीट लंबी तिरंगा कांवड़
Aug 06, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM












