-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Imd Heavy Rain Alert 17 States Uttarakhand Red Alert Assam Flood Monsoon Update
आसमान से बरसेगी आफत! IMD ने 17 राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- Written By: अक्षय साहू
Today Weather Update: IMD ने उत्तराखंड समेत 17 राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में रेड अलर्ट, जबकि असम में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं।

आईएमडी ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया (AI जनरेटेड इमेज)
Weather Update IMD Alert: मानसून की बारिश ने देश के कई राज्यों में भंयकर तबाही मचा रखी है। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे से बारिश हो रही है, जिसनें लोगों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं, असम में बारिश के बाद आए बाढ़ से अब तक करीब 90 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कई गांव बाढ़ में डूब गए हैं और लोग अस्थायी शेल्ट में रहने को मजबूर हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को देश दिल्ली, उत्तर प्रदेश और असम समेत देश के 17 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने को लेकर चेतावनी जारी की है। IMD ने इन राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है, विभाग ने आशंका जताई है कि यहां भयंकर बारिश हो सकती है। जिसके चलते लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं।
CM धामी ने पूरे राज्य में जारी किया हाई अलर्ट
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। IMD के मुताबिक, उत्तराखंड में आज देहरादून, चमोली और बागेश्वर के इलाकों में भयंकर बारिश हो सकती है। सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन एजेंसियों NDRF-NSDRF को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।
सम्बंधित ख़बरें
जायकवाड़ी बांध के खोले गए 18 गेट, नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता, लोगों से नदी से दूर रहने की अपील
उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक मानसून का तांडव, अगले 12 घंटे इन राज्यों के लिए भारी; IMD का बड़ा अलर्ट
अमरावती में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, फसलें डूबीं, मकान टूटे हुए हजारों किसान बेघर
गड़चिरोली में चार दिन की बारिश से तबाही, 56 पशुओं की मौत, 512 मकान प्रभावित होने से लोगों ने मांगें मुआवजे
खतरे के निशान से ऊपर बह रही अलकनंदा-मंदाकिनी
उत्तराखंड की दो प्रमुख नदियां अलकनंदा और मंदाकिनी इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते रुद्रपयाग के लोगों को अलर्ट किया गया है। सरकार लगातार लाउडस्पीकर से घोषणा करके स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को नदी के किनारों और घाटों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।
All India weather warning for next 7 days
(i) Isolated heavy to very heavy rainfall very likely over East & Northeast India during next 5-6 days with
Isolated extremely heavy rainfall likely over Meghalaya on today, the 5th August, 2026.
(ii) Isolated heavy to very heavy rainfall… pic.twitter.com/7rs38kOe6e — India Meteorological Department (@Indiametdept) August 5, 2026
जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड होने के कारण धरासू के नालू पानी के पास का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। सरकार इसे जल्द से जल्द खोलने की कोशिश कर रही है। नालू पानी के अलावा यमुनोत्री हाईवे सिलाई बैंड, दुर्बिल, जंगल चट्टी और स्याना चट्टी के पास का रास्ता भी ब्लॉक है।
यह भी पढ़ें:- देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, इन राज्यों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, झारखंड, असम, मेघालय, और लक्षद्वीप में भारी बारिश की आशंका है।
Imd heavy rain alert 17 states uttarakhand red alert assam flood monsoon update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
SL vs IND Test: 11 साल से श्रीलंका के खिलाफ नहीं हारी टीम इंडिया, क्या शुभमन गिल बरकरार रख पाएंगे यह रिकॉर्ड?
Aug 06, 2026 | 10:58 AMमहाराष्ट्र में लागू होगी सुपर 100 योजना: हर जिले के मेधावी छात्रों को मिलेगी JEE-NEET की फ्री कोचिंग
Aug 06, 2026 | 10:56 AMगूंगी गुड़िया बयान पर नासिक में बवाल: NCP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हर्षवर्धन सपकाल से सार्वजनिक माफी की मांग
Aug 06, 2026 | 10:55 AMआसमान से बरसेगी आफत! IMD ने 17 राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Aug 06, 2026 | 10:51 AMचार दिनों से ठप पड़ा है छत्रपति संभाजीनगर मनपा का E Office सर्वर, हजारों ऑनलाइन फाइलों का काम हुआ प्रभावित
Aug 06, 2026 | 10:47 AMGold-Silver Rate Today: आज फिर बढ़े सोने के दाम, 24 कैरेट गोल्ड हुआ महंगा, जानिए सोना-चांदी का ताजा भाव
Aug 06, 2026 | 10:46 AM‘नाश्ते में पिज्जा, सोने को गद्दा चाहिए’, नागपुर में POCSO आरोपी की अजीबोगरीब मांग; पुलिस हैरान
Aug 06, 2026 | 10:45 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














