Maharashtra ST Action Plan: महाराष्ट्र ST को घाटे से निकालने की तैयारी, हर डिपो की होगी आर्थिक समीक्षा
Maharashtra ST Action Plan: एसटी महामंडल की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नया एक्शन प्लान तैयार किया है। इसमें फ्यूल बचत, टिकट चोरी रोकने और विभागवार जवाबदेही तय करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
ST बस (फाइल फोटो, सोशल मीडिया)
Maharashtra ST Action Plan News: राज्य सरकार ने एसटी महामंडल को घाटे से उबारने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है। फ्यूल बचाने, राजस्व हानि रोकने और टिकट चोरी पर कड़ी नजर रखने के लिए योजना बनाई गई है।
इसके लिए रीजनल मैनेजर या उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों को बतौर ‘पालक अधिकारी’ नियुक्त किया जाएगा। परिवहन मंत्री व एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
आमदनी बढ़ाने पर दिया जाएगा जोर
प्रताप सरनाईक के अनुसार महामंडल की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए न सिर्फ आमदनी बढ़ाने बल्कि कॉस्ट कंट्रोल, फ्यूल बचत, राजस्व हानि रोकने और प्रशासनिक अनुशासन पर भी जोर दिया जाएगा। हर विभाग की आर्थिक प्रगति की सोधी जिम्मेदारी संबंधित ‘पालक अधिकारियों पर तय की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में महिला उद्यमियों को मिलेगा नया मंच, शंकरनगर में जिजाऊ स्मृति शोध संस्थान निर्माण में तेजी के निर्देश
मालेगांव: सरकारी जमीन पर लगे मोबाइल टावर का किराया 20 साल से डकार रहा था निजी व्यक्ति, RTI में बड़ा खुलासा
11 दिनों में 8 रुपये महंगा हुआ ईंधन, गोंदिया में कांग्रेस ने किया आंदोलन
गोंदिया के गंगाझरी ग्राम पंचायत में करोड़ों का भ्रष्टाचार! ग्राम अधिकारी व सरपंच पर लगे गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें :- मालाड की SRA सोसायटी में गलत ‘फर्स्ट फ्लोर’ एंट्री का मामला, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश
हर महीने आयोजित की जाएगी विभागवार समीक्षा बैठक
- मंत्री सरनाईक ने कहा कि हर महीने के पहले सप्ताह में विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। पिछले महीने की आय और खर्च की पूरी समीक्षा करने के बाद अगले महीने की योजना बनाई जाएगी। डिपो-वाइज आय के लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे और उसे सख्ती से लागू किया जाएगा।
- एसटी का मुनाफा बढ़ाने के साथ खचों में बचत के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। खास तौर पर डीजल बचाने के लिए हर डिपो की जिम्मेदारी तय की जाएगी। लगातार फ्यूल बचाने वाले डिपो के लिए इंसेंटिव रिकॉर्ड स्कीम का ऐलान किया जाएगा।
- साफ किया गया है कि पथूल की बचत एसटी के लिए अतिरिक्त आय साधन है। राजस्व हानि रोकने के लिए सुरक्षा और विजिलेस डिपार्टमेट को अधिक क्रियाशील बनाया जाएगा टिकट ट्रांजैक्शन में गड़बड़ी या राजस्व का गबन करने वाले कैरियर्स की एक अलग लिस्ट तैयार की जाएगी और उन पर लगातार नजर रखी जाएगी।
