मालाड की SRA सोसायटी में गलत ‘फर्स्ट फ्लोर’ एंट्री का मामला, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश

Malad SRA Society: ओमकार जानुभोये नगर एसआरए सोसायटी में गलत ‘फर्स्ट फ्लोर’ एंट्री से परेशान रहिवासियों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है> मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
Malad SRA Society First Floor Entry News
मलाड SRA हाउसिंग विवाद (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Malad SRA Society First Floor Entry News: मालाड पूर्व स्थित कुरार विलेज के ओमकार जानुभोये नगर एसआरए सोसायटी के रहिवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या अब समाधान की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।

पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा ने बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सोसायटी में दर्ज 'फर्स्ट फ्लोर' की गलत एंट्री का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि कई पात्र परिवारों के घरों की सरकारी रिकॉर्ड में गलत तरीके से 'पहले मंजिले' के रूप में एंट्री दर्ज हो गई है। इस तकनीकी और लिपिकीय त्रुटि के कारण रहिवासियों की पात्रता, पुनर्वास और आवासीय अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई के दिए आदेश

गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार लंबे समय से इस परेशानी का सामना कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तत्काल एसआरए के वरिष्ठ अधिकारियों को संयुक्त बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

पात्र परिवारों को मिलेगा न्याय

साथ ही संबंधित स्थल पर वास्तविक स्थिति का सत्यापन करने के आदेश भी दिए गए है। प्रस्तावित बैठक में एसआरए अधिकारी, आर्किटेक्ट, डेवलपर, सोसायटी कमेटी तथा प्रभावित रहिवासी उपस्थित रहेंगे, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट कर जल्द समाधान निकाला जा सके।

मिश्रा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम के जनहितैषी नेतृत्व में ओमकार जानुभोये नगर के पात्र परिवारों को निश्चित रूप से न्याय मिलेगा और सभी को उनका हक का घर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल तकनीकी गलती नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों के भविष्य और आशियाने से जुड़ा विषय है। इसलिए प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर जल्द निर्णय लेना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com