स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, राज्यभर में चलेगा विशेष जांच अभियान, मंत्री दादाजी भुसे का बड़ा ऐलान
Dadaji Bhuse Announcement: महाराष्ट्र सरकार ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर राज्यभर में विशेष जांच अभियान चलाने का फैसला किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Dadaji Bhuse announcement (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra School Vehicle Safety: महाराष्ट्र सरकार ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्यभर में विशेष जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने विधानसभा में दी।
ठाणे जिले के अंबरनाथ में 7 जुलाई 2025 को एक निजी अंग्रेजी स्कूल की वैन से दो छात्र गिरकर घायल हो गए थे। यह वाहन अभिभावकों द्वारा निजी तौर पर लगाया गया था। घटना के दिन ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और अगले दिन आरटीओ ने संबंधित वाहन के खिलाफ कार्रवाई की। विधायक रईस शेख ने यह मुद्दा सदन में उठाया।
सरकार ने अब स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम लागू करने का फैसला किया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
सुरक्षा के लिए ये नियम होंगे अनिवार्य
- वाहन चालकों का पुलिस सत्यापन
- बसों में GPS और CCTV कैमरे की व्यवस्था
- महिला परिचारिका (अटेंडेंट) की नियुक्ति
ये भी पढ़े: अमरावती एयरपोर्ट पर उन्नत नेविगेशन सिस्टम सफल, जल्द शुरू होगी नाइट लैंडिंग सुविधा
चालकों की नियमित नशा जांच
इस मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने निर्देश दिए कि स्कूली वाहनों के लिए अलग परमिट व्यवस्था लागू की जाए। बिना परमिट के चलने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग, पुलिस और आरटीओ मिलकर राज्यभर में यह विशेष अभियान चलाएंगे।
