-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra New Year Party Guidelines 2026 Hotel Bar Timings
न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर फडणवीस सरकार का बड़ा तोहफा, सुबह 5 बजे तक खुले रहेंगे क्लब और रेस्तरां
- Written By: प्रिया जैस
New Year Guideline: महाराष्ट्र में थर्टी फर्स्ट का जश्न सुबह 5 बजे तक चलेगा। सरकार ने होटल, पब और बार के लिए नए नियम जारी किए। शोर और सुरक्षा पर सख्त शर्तें लागू की गई।

न्यू ईयर पार्टी (AI Generated Image)
Maharashtra New Year Party Guideline: नए साल के स्वागत को लेकर महाराष्ट्र में जश्न इस बार और देर तक चलता नजर आएगा। राज्य सरकार ने 31 दिसंबर की रात होटल, रेस्तरां, पब और बार को 1 जनवरी सुबह 5 बजे तक खुले रखने की अनुमति दे दी है। यह फैसला न्यू ईयर ईव पर उत्सव को देखते हुए लिया गया है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गृह विभाग ने मंगलवार देर रात इस संबंध में एक स्थायी आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत न सिर्फ मौजूदा वर्ष, बल्कि आने वाले समय में भी क्रिसमस ईव, क्रिसमस और न्यू ईयर ईव जैसे विशेष अवसरों पर तय समय तक प्रतिष्ठानों को संचालन की छूट मिल सकेगी।
लंबे समय से उठ रही थी मांग
अधिकारियों ने बताया कि होटल और रेस्तरां संगठनों की ओर से इन खास मौकों पर समय बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कई बार अनुमति में प्रशासनिक देरी के कारण असमंजस की स्थिति बन जाती थी। अब स्थायी आदेश लागू होने से हर साल अलग-अलग मंजूरी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
मुंबई में आफत की बारिश, 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा, सड़कों पर जलभराव, ट्रेन लेट और विमान सेवा भी प्रभावित
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
सख्त शर्तों के साथ मिलेगी अनुमति
हालांकि देर रात तक कारोबार की छूट कड़ी शर्तों के अधीन दी गई है। आदेश के अनुसार, प्रतिष्ठान मालिकों को परिसर के भीतर और बाहर निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती करनी होगी। किसी भी कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना की जिम्मेदारी सीधे लाइसेंसधारी या मालिक की होगी।
शोर-शराबे पर नियम पहले जैसे
सरकार ने साफ किया है कि समय में दी गई राहत ध्वनि प्रदूषण नियमों में किसी तरह की छूट नहीं देती। लाउड म्यूजिक और साउंड सिस्टम को लेकर सुप्रीम कोर्ट और बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश पहले की तरह लागू रहेंगे।
यह भी पढ़ें – इस्तीफा-बगावत-हंगामा…हर जगह नौटंकी, नामांकन के आखिरी दिन दिखे सारे रंग, 14 जगहों पर महायुति टूटी
खुले स्थानों पर लागू नहीं होगा आदेश
यह अनुमति केवल बंद परिसरों (इनडोर वेन्यू) तक सीमित रहेगी। खुले मैदानों या ओपन एयर कार्यक्रमों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। साथ ही, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले गृह विभाग ने पुलिस को नए साल की रात अतिरिक्त सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था सख्ती से बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। नए नियमों के साथ महाराष्ट्र में न्यू ईयर सेलिब्रेशन इस बार देर रात तक सुरक्षित और नियंत्रित माहौल में मनाया जाएगा।
Maharashtra new year party guidelines 2026 hotel bar timings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














