Maharashtra Politics: विधानसभा उपाध्यक्ष पद से बढ़ी एनसीपी की उम्मीदें, नेता प्रतिपक्ष को लेकर अब होगा फैसला
महाराष्ट्र में आज से बजट सत्र 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए एनसीपी की उम्मीदें काफी बढ़ गई है और उम्मीदवार का भी चुनाव कर लिया गया है। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष के लिए नाम भी आ चुके है।
- Written By: प्रिया जैस
शरद पवार- अजित पवार - उद्धव ठाकरे (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद सभापति का पद भाजपा के पास रहने के बाद अब विधानसभा उपाध्यक्ष का पद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पास जाने की संभावना है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए राजकुमार बडोले के नाम का समर्थन कर सकते हैं। कुछ दिन पहले अजित पवार ने सामाजिक संतुलन साधने और एससी वर्ग को न्याय दिलाने के लिए उपाध्यक्ष का पद देने की घोषणा की थी।
इस पृष्ठभूमि में राजकुमार बडोले को विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में मौका मिलने की संभावना है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि सामाजिक, राजनीतिक और क्षेत्रीय संतुलन के मद्देनजर अजित पवार बडोले को मौका देंगे। क्या इस सत्र में विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद मिलेगा? इस बीच, विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद के लिए महाविकास अघाड़ी की ओर से किसका नाम दिया जाएगा? इस बात की चर्चा है।
शिवसेना यूबीटी से जाधव का नाम आगे
ठाकरे की शिवसेना ने विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद का दावा किया है और चर्चा है कि वरिष्ठ नेता भास्कर जाधव इस पद के लिए इच्छुक हैं। हालांकि, इसके लिए महाविकास अघाड़ी में शामिल दो अन्य दलों का समर्थन होना भी जरूरी होगा। ठाकरे की शिवसेना की ओर से विपक्ष के नेता पद के लिए भास्कर जाधव का नाम सबसे आगे है। साथ ही आदित्य ठाकरे और सुनील प्रभु का नाम भी चर्चा में है।
सम्बंधित ख़बरें
3 साल में 1.21 लाख MSME बंद, लाखों नौकरियां खत्म; सामना में शिवसेना UBT का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
विलय की संभावनाओं से इनकार, PM मोदी को बारामती का न्योता; शरद पवार के दो दांव से महाराष्ट्र राजनीति गर्माई
उद्धव गुट ने पेपर लीक कानून में की फांसी के सजा के प्रावधान की मांग, आनंद दुबे ने सरकार को घेरा
क्या NCP के दोनों गुटों का होगा विलय? शरद पवार के बयान से महाराष्ट्र में गरमाई सियायत
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
विपक्ष नेता प्रतिपक्ष का पद
इसके अलावा, अभी ये बात साफ है कि महाविकास अघाड़ी की ओर से कोई संयुक्त निर्णय नहीं हुआ है। पत्र देने के बाद क्या विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष के नेता का पद देने को लेकर भी सकारात्मक हैं? यह भी एक बड़ा सवाल खड़ा है। इसके अलावा, अगर विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद ठाकरे की शिवसेना को दिया जाता है, तो कांग्रेस पार्टी दावा कर सकती है कि विधान परिषद में विपक्ष के नेता का पद कांग्रेस को दिया जाए। आपको बता दें कि वर्तमान में, यह पद ठाकरे की शिवसेना के सदस्य अंबादास दानवे के पास है।
