Maharashtra Local Body Election: 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव की घोषणा आज संभव, आचार संहिता कभी भी
Maharashtra News: राज्य की 29 महानगरपालिकाओं और जिला परिषदों के बहुप्रतीक्षित चुनाव की घोषणा सोमवार को संभव है। 12 से 15 जनवरी के बीच मतदान और एक चरण में चुनाव की तैयारी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र निकाय चुनाव (AI Generated Photo)
Mumbai News In Hindi: मुंबई बीएमसी सहित राज्य के 29 महानगरपालिकाओं एवं जिला परिषदों के बहुप्रतिक्षित चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। विगत लगभग साढ़े तीन वर्षों से लंबित इन चुनावों की घोषणा सोमवार को दोपहर में होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
राज्य के सियासी गलियारों में इस वजह से अटकलों का बजार गर्म है। सत्ताधारी भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का दावा है कि राज्य निर्वाचन आयोग सोमवार दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।
सभी 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव एक साथ एक ही चरण में कराने का निर्णय लगभग तय माना जा रहा है। इसमें मुंबई, पुणे समेत राज्य के सभी प्रमुख शहरों की महानगरपालिकाएं शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
पेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
मुंबई घूमने निकले तीन नाबालिग 24 घंटे में सकुशल बरामद, दादर रेलवे स्टेशन से शिऊर पुलिस को मिला सुराग
21 जून को ही क्यों होता है साल का सबसे लंबा दिन? जानिए धरती और सूर्य के इस अनोखे रिश्ते का रहस्य
15 दिसंबर के बाद राज्य में कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा पार करने के कारण नागपुर और चंद्रपुर मनपा के चुनाव टाले जाएंगे।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: कांग्रेस के पास बहुमत नहीं, फिर भी PM बदल सकता है: पृथ्वीराज चव्हाण
12 से 15 जनवरी के बीच मतदान
सूत्रों के अनुसार, 12 जनवरी से 15 जनवरी के बीच महानगरपालिकाओं के लिए मतदान का कार्यक्रम चुनाव आयोग आयोजित कर सकता है। मतदान के अगले ही दिन नतीजे भी घोषित किए जा सकते हैं। न्यायालय ने आयोग को 31 जनवरी 2026 तक सभी स्थानीय स्वशासी संस्थाओं के चुनाव पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
