‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष
Ritu Tawde Bungalow Row: मुंबई के भायखला स्थित मेयर बंगले के 2.9 करोड़ के नए टेंडर पर शिवसेना (UBT) और RTI कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल। विपक्ष के निशाने पर रितु तावड़े।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई मेयर रितु तावड़े (सोर्स-सोशल मीडिया)
Mumbai Mayor Ritu Tawde Bungalow Controversy: भायखला स्थित वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान (जीजामाता उद्यान) परिसर में बने मुंबई मेयर के ऐतिहासिक आधिकारिक बंगले के रेनोवेशन को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। वर्ष 1931 में बनी इस 6,000 वर्ग फुट की हेरिटेज इमारत की हाल ही में 2.4 करोड़ की लागत से मरम्मत कराई गई थी।
इसके बावजूद, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा बंगले के अतिरिक्त अपग्रेडेशन और सौंदर्यकरण के लिए 2.9 करोड़ का एक नया टेंडर जारी किए जाने पर विपक्ष ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
नए टेंडर में कंटेनर-बेस्ड मीटिंग हॉल और इटैलियन मार्बल शामिल
प्रस्तावित अपग्रेडेशन योजना के तहत बंगले के लॉन पर एक अस्थायी कंटेनर-बेस्ड स्ट्रक्चर तैयार किया जाना है, जो मेयर से मिलने आने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और आगंतुकों के लिए मीटिंग हॉल के रूप में कार्य करेगा। इसके साथ ही परिसर के चारों ओर बायो-एब्जॉर्बेंट नॉइज बैरियर पैनल लगाए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
हाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
भंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
UBT की खुलेगी पोल? सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में DCM शिंदे ने दिया स्पेशल ऑडिट का आदेश, जानें पूरा मामला
आंतरिक बदलावों में एक अतिरिक्त बेडरूम का निर्माण, ग्राउंड फ्लोर पर इटैलियन मार्बल फ्लोरिंग, किचन का आधुनिकीकरण, टॉयलेट्स का अपग्रेडेशन और मौजूदा ऑडिटोरियम को कॉन्फ्रेंस रूम में बदलना शामिल है। इसके अलावा एंटीक-स्टाइल झूमर और विनीशियन ब्लाइंड्स जैसे सजावटी सामान भी लगाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- गूंगी गुड़िया हैं सुनेत्रा पवार, हर्षवर्धन सपकाल का विवादित बयान; महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी घमासान
पब्लिक फंड की फिजूलखर्ची
मेयर रितु तावड़े अपने परिवार के साथ इस हेरिटेज बंगले में निवास कर रही हैं। बीएमसी के इस नए टेंडर पर राइट टू इंफॉर्मेशन (RTI) एक्टिविस्ट अनिल गलगली और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताया है।
विपक्ष का आरोप है कि जब कुछ ही समय पहले करोड़ों रुपये खर्च करके बंगले को रहने लायक बनाया गया था, तो अब दोबारा जनता के पैसे का इस तरह दुरुपयोग क्यों किया जा रहा है?
पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने साउंड बैरियर पर उठाए सवाल
पूर्व मेयर और शिवसेना (UBT) नेता किशोरी पेडनेकर ने साउंड बैरियर पैनल और कंटेनर स्ट्रक्चर की आवश्यकता पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इससे न केवल इस ऐतिहासिक इमारत की खूबसूरती और इसका व्यू प्रभावित होगा, बल्कि आम जनता की मेयर निवास तक पहुंच भी सीमित हो जाएगी।
दूसरी ओर, बीएमसी अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि सभी प्रस्तावित काम डेवलपमेंट कंट्रोल रेगुलेशंस और हेरिटेज कंजर्वेशन गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करते हुए किए जाएंगे, ताकि ऐतिहासिक इमारत के मूल ढांचे को कोई नुकसान न पहुंचे।
