Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट: महायुति ने 17 में से 16 सीटों पर किया कब्जा! नासिक में BJP के बागी ने बिगाड़ा खेल

Maharashtra MLC Election Results: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव नतीजों में सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 16 सीटों पर परचम लहराया है, जबकि नासिक में निर्दलीय बागी ने बाजी मारी है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 22, 2026 | 12:34 PM

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Vidhan Parishad Election Results 2026: महाराष्ट्र की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। विधान परिषद की 17 सीटों पर हुए द्विवार्षिक चुनाव के नतीजों में सत्तारूढ़ महायुति ने प्रचंड जीत दर्ज की है। महायुति ने 17 में से 16 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जबकि विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) को करारा झटका लगा है।

महायुति की आंधी, विपक्ष का सूपड़ा साफ

महाराष्ट्र विधान परिषद की कुल 17 सीटों में से 6 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे, जबकि बाकी बची 11 सीटों के लिए वोटिंग हुई। इसमें महायुति का दबदबा साफ देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठबंधन ने एकजुटता दिखाते हुए विपक्ष के सारे समीकरणों को ध्वस्त कर दिया।

इस चुनावी जंग में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और शरद पवार की एनसीपी (SP) को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। सांगली, सोलापुर और धाराशिव जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर विपक्षी दिग्गजों को मुंह की खानी पड़ी।

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली के आरमोरी उपजिला अस्पताल में 100 बेड की मांग, कांग्रेस ने सरकार से की अपील

‘सांसदों तक तो ठीक, विधायकों की क्या जरूरत?’; शिंदे के ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर बीजेपी MLA आशीष देशमुख ने उठाया सवाल

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जुलाई को पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, अबू धाबी के लिए टिकट बिक्री शुरू

MP विधानसभा: 1479 सवालों पर सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस का प्रहार, अब हर लंबित प्रश्न का होगा हिसाब!

Maharashtra MLC Election: जानिए कौन जीता और कौन हारा

निर्वाचन क्षेत्र विजेता उम्मीदवार (पार्टी) पराजित उम्मीदवार (पार्टी)
नागपुर (उपचुनाव)  डॉ. राजीव पोतदार (भाजपा) अतुल लोंढे (कांग्रेस)
नांदेड़ अमरनाथ राजुरकर (भाजपा) रामदास पाटिल (कांग्रेस)
भंडारा-गोंदिया अविनाश ब्राह्मणकर (भाजपा) नरेश ईश्वरकर (कांग्रेस समर्थित)
छत्रपति संभाजीनगर सुहास शिरसाट (भाजपा) गणेश लोखंडे (शिवसेना-यूबीटी)
परभणी-हिंगोली सईद खान (शिवसेना-शिंदे) डॉ. विवेक नावंदर (शिवसेना-यूबीटी)
जलगांव नंदकिशोर महाजन (भाजपा) शरद तायडे (शिवसेना-यूबीटी)
सांगली-सातारा धैर्यशील कदम (भाजपा) अभयसिंह जगताप (एनसीपी-शरद गुट)
सोलापुर राजेंद्र राउत (भाजपा) वसंतराव देशमुख (एनसीपी-शरद गुट)
धाराशिव-लातूर बसवराज पाटिल (भाजपा) महेश देशमुख (कांग्रेस)
अमरावती प्रवीण पोटे (भाजपा) हर्षदीप देशमुख (कांग्रेस)
नासिक गोकुल गीते (भाजपा के बागी/निर्दलीय) नरेंद्र दराडे (शिवसेना-शिंदे)

यह भी पढ़ें:- जीतते ही गोकुल गीते को एकनाथ शिंदे का बुलावा; नासिक भेजा जा रहा है विशेष विमान, दोपहर बाद मुंबई में बड़ी हलचल

नासिक में भाजपा के बागी ने बिगाड़ा एकनाथ शिंदे का खेल

नासिक विधान परिषद सीट पर शिवसेना के उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें बीजेपी के बागी उम्मीदवार गोकुल गिते ने हराया है। गोकुल बीजेपी के नेता हैं, लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना ने अपने नगर सेवकों को एकजुट रखने के लिए उन्हें ठाणे के एक होटल में भी ठहराया था। लेकिन उनकी रणनीति नासिक में काम नहीं आई और निर्दलीय गोकुल गिते ने भाजपा शिवसेना के उम्मीदवार को हरा दिया है।

Maharashtra mlc election results 2026 mahayuti clean sweep nashik upset

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 12:31 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Vidhan Parishad
  • Mahayuti
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.